Bad Food For Kidney: किडनी शरीर का फिल्टर होती है जो गंदगी और टॉक्सिंस को फिल्टर करके शरीर से निकाल देती है. ऐसे में किडनी खराब (Kidney Damage) होने पर शरीर की पूरी सेहत प्रभावित होती है. ऐसे में किडनी का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. अक्सर ही लोग तरह-तरह के फलों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं और उन्हें लगता है कि फल सेहत के लिए हर तरह से अच्छे हैं. लेकिन, कुछ ऐसे फल भी हैं जो किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. एक्स पर वायरल एक वीडियो में डॉक्टर की चेतावनी है कि कुछ ऐसे फल हैं जो किडनी को डैमेज करते हैं और इसीलिए किडनी के लिए जहर से कम नहीं हैं. यहां जानिए डॉक्टर किडनी के मरीजों को कौन से फल (Bad Fruits For Kidneys) खाने से मना कर रहे हैं.
किडनी के लिए नुकसानदायक फल
केला – केले पौटेशियम से भरपूर होते हैं. शरीर को यूं तो केले (Banana) खाने पर कई फायदे मिलते हैं लेकिन किडनी के मरीजों के लिए केले नुकसानदायक हो सकते हैं. किडनी हाई पौटेशियम लेवल्स को प्रोसेस नहीं कर पाती है और पौटेशियम रक्त में बिल्ड-अप का कारण बनता है. इससे हार्ट रिदम बिगड़ सकती है, मसल्स कमजोर हो सकती है और रेनल सिस्टम यानी किडनी पर स्ट्रेस बढ़ता है.
संतरा – किडनी के मरीजों (Kidney Patients) को संतरा खाने से भी परहेज के लिए कहा जाता है. संतरे विटामिन सी से भरपूर होते हैं और इनसे शरीर को पौटेशियम भी मिलता है. अगर रोजाना संतरा खाया जाए तो इससे शरीर में पौटेशियम लेवल्स बढ़ते हैं और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है.
इस हेल्दी फूड से भी करें परहेज
एवोकाडो को यूं तो सुपरफूड कहा जाता है लेकिन ये पौटेशियम से भरपूर होते हैं. इसीलिए किडनी के मरीजों को एवोकाडो खाने से खासतौर से परहेज करना चाहिए. एवोकाडो किडनी पर वर्कलोड बढ़ाते हैं और मिनरल इंबैलेंस का कारण बनते हैं.
इन ड्राईड फ्रूट्स से भी करें परेहज
ड्राईड फ्रूट्स यानी सुखाकर खाए जाने वाले फल एप्रिकोट और किशमिश कम खाए जाएं तो ठीक है लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इनसे शरीर को शुगर और पौटेशियम की अत्यधिक मात्रा मिलती है जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है. इससे किडनी डिस्फंक्शन से लेकर न्यूरोलॉजिकल कॉम्पिलिकेशंस भी हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मुख्य कारण क्या है? यहां जानिए Erectile Dysfunction के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
30 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines