High BP: खानपान सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है. खानपान अच्छा हो तो सेहत भी अच्छी रहती है और वहीं अगर खाना अच्छा नहीं होता तो सेहत खराब होने लगती है. ऐसे में खानपान का ख्याल रखना जरूरी होता है. किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो खासतौर से डाइट का ध्यान रखना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि दिल की दिक्कतों में या हाई बल्ड प्रेशर (High Blood Pressure) होने पर किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि ये फूड्स सोडियम (Sodium) से भरपूर होते हैं और सेहत को बिगाड़ते हैं.
यह भी पढ़ें – आपको कैसे पता चलेगा कि आपके फेफड़ों में कुछ गड़बड़ है? यहां जानिए स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अगर आपके परिवार में किसी को दिल की दिक्कतें या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो ये 5 चीजें कभी नहीं खानी चाहिए –
पापड़ और आचार– न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि आपको पापड़ और साथ ही आचार का सेवन नहीं करना चाहिए. आचार को प्रीजर्व करने के लिए जरूरत से ज्यादा नमक का इस्तेमाल होता है.
बिस्कुट – अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत बिस्कुट या रस खाकर होती है. लेकिन, इन बेकरी आइटम्स में सोडियम बायकार्बोनेट होता है जो सोडियम लेवल्स बढ़ा देता है.
चीज और मक्खन – एक्सपर्ट का कहना है कि चीज या बटर डेयरी प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें टेक्सचर, टेस्ट और शेल्फ लाइफ ज्यादा देने के लिए एडेड सोडियम डाला जाता है जो ब्लड प्रेशर को और ज्यादा बढ़ा सकता है.
बेकिंग सोडा– दिल की दिक्कतों (Heart Problems) से गुजर रहे लोगों को बेकिंग सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए. बेकिंग सोडा एक हाई सोडियम कंपाउंड है जो थोड़ा सा भी यूज करने पर शरीर का सोडियम लेवल बढ़ा देता है.
चाइनीज सॉस और एमएसजी – चाइनीज फूड में चाइनीज सॉस और MSG का इस्तेमाल किया जाता है. सोया सॉस, शेजवान सॉस और एमएसजी शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ाते हैं. इनसे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है.
सोडियम से भरपूर चीजें खाने पर क्या होता है
- अगर जरूरत से ज्यादा सोडियम खाया जाए ब्लोटिंग हो जाती है. इससे पेट में सूजन भी होने लगती है.
- प्यास बढ़ जाती है क्योंकि सोडियम के ज्यादा सेवन से वॉटर रिटेंशन होता है.
- सोडियम का ज्यादा सेवन किया जाए तो वजन बढ़ सकता है.
- नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.
- ब्लड प्रेशर की दिक्कत बढ़ती है.
- दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.
- हाई सोडियम इंटेक से कैल्शियम पेशाब के जरिए शरीर से निकल जाता है. इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
- हाई सोडियम (High Sodium) पेट के कैंसर की वजह बन सकता है.
- रक्त वाहिनियां खराब होने लगती हैं.
यह भी पढ़ें – हिचकी को तुरंत कैसे ठीक करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया जबरदस्त नुस्खा, मिनटों में Hiccups से मिल जाएगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
3 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
4 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
8 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines