Leg Exercises For Blood Circulation: शरीर की हर कोशिका और ऊतक अपना काम सही तरह से करे इसके लिए ब्लड फ्लो का ठीक होना जरूरी है. अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन किसी कारण सही तरह से नहीं होता है तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं जिनमें पैरों से जुड़ी दिक्कतें जैसे पैरों का सूजना (Swollen Feet), वेरिकोज वीन्स और पैरों की नसों की ब्लॉकेज आदि शामिल है. ऐसे में पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता रहे यह सुनिश्चित करना जरूरी है. वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वींस स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुमित कपाड़िया ने अपने सोशल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कौन सी एक्सरसाइज है जिसे आप बड़ी ही आसानी से टीवी देखते हुए कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज से पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पैरों की दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग.
ब्लड सर्कुलेशन के लिए लेग रेज | Leg Raise Exercise For Blood Circulation
इस एक्सरसाइज में आपको सबसे पहले सीधे खड़े होना है. इसके बाद अपनी एड़ियों को उठाना है और फिर नीचे लाना है. आपको इस एक्सराइज को 15 बार करना है. दिन में 5 या 6 बार इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है यानी 15 के 5 सेट्स आपको एक दिन में करने होंगे. यह एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बेहतर कर देती है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने का सबसे इफेक्टिव और आसान तरीका है वॉक करना. रोजाना वॉक (Walk) करने पर मसल्स को भी मजबूती मिलती है, वेट मैनेज होता है और पैरों तक खून सही तरह से पहुंचता है सो अलग.
- मसाज करने पर भी फायदा मिलता है. हल्के हाथ से मसाज की जाए तो इससे पैरों की सूजन कम होने लगती है. पैरों पर अकड़न हो तो उसमें भी मसाज करने पर आराम मिल सकता है आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके पैरों की मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
- गर्म पानी से नहाने पर रक्त धमनियां खुलती हैं. इससे ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है.
- खुद को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है. अगर आपका ब्लड फ्लो ठीक नहीं है तो दिनभर में जितना पानी आप अभी पीते हैं उससे थोड़ा ज्यादा पीना शुरु कर दीजिए. कई बार पानी की कमी से ब्लड क्लोटिंग होती है और वेरिकोज वीन्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
4 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
5 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
6 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
7 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
9 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
9 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
11 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
13 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
13 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines