Heart Attack Causes: शरीर की सेहत बनाए रखने में और बीमारियों के खतरे को कम या ज्यादा करने में ब्लड ग्रूप (Blood Group) की अहम भूमिका होती है. सामान्यतौर पर 4 मुख्य ब्लड ग्रूप्स हैं – A, B, AB और O. आपका ब्लड ग्रूप ABO जीन पर निर्भर करता है जो माता-पिता से मिलता है. ब्लड ग्रूप और हार्ट अटैक के बीच संबंध की बात की जाए तो साल 2012, साल 2017 और साल 2020 में हुई स्टडीज बताती हैं कि कुछ ऐसे ब्लड ग्रूप्स हैं जिनमें हार्ट अटैक का खतरा (Heart Attack Risk) ज्यादा देखा गया है. जानिए कौन से ब्लड ग्रूप में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
किस ब्लड ग्रूप को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है
- साल 2012 में हुई एक स्टडी में 20 साल का डाटा इकट्ठा किया गया था जिसमें पाया गया कि ब्लड टाइप O के मुकाबले ब्लड ग्रूप AB, B और A में हार्ट अटैक का रिस्क क्रमानुग्रत 23%, 11% और 5% ज्यादा देखा गया है.
- 2017 में हुई स्टडी में पता चला O ब्लड ग्रूप के अलावा बाकी सभी ब्लड ग्रूप्स में हार्ट अटैक का खतरा 9% ज्यादा था.
- जनवरी 2020 में हुई स्टडी में पता चला कि ब्लड टाइप O की तुलना में टाइप A और B में हार्ट अटैक का खतरा 8% और 10% ज्यादा देखा गया गया है.
इन ब्लड ग्रूप्स में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा क्यों है
शोधकर्ताओं ने पाया कि नॉन O ब्लड ग्रूप्स में यानी A, B, AB ब्लड ग्रूप्स में खून के थक्के बनने से जुड़े कारक जैसे वॉन विलेबैंड फैक्टर और फैक्टर VIII O ब्लड ग्रूप वाले लोगों की तुलना में ज्यादा होता है. ये खून के थक्के धमनियों में जमते हैं और उन्हें ब्लॉक करते हैं. इससे हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है. इसके अलावा इन ब्लड ग्रूप्स में इंफ्लेमेशन मार्कर यानी सूजन का खतरा भी ज्यादा होता है.
ध्यान रखें ये बातें
ब्लड ग्रूप से ज्यादा आपकी लाइफस्टाइल, खानपान और रोजमर्रा की आदतें दिल की दिक्कतों (Heart Problems) की वजह बनती हैं. इसीलिए अपनी जीवनशैली और डाइट का खास ख्याल रखें. हाई कॉलेस्ट्रोल, मोटापा और ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं. इनसे बचकर रहें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
14 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
18 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
18 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
20 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
21 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines