गेहूं का आटा क्यों बन रहा बीमारियों का कारण? डायटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Wheat Side Effects: गेहूं का आटा लोगों के घर में सबसे कॉमन मिलने वाला है। देश के अधिकांश इलाकों में इस आटे की रोटियां ही खाई जाती हैं, लेकिन गेहूं ग्लूटेन युक्त होता है, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। मगर ऐसा क्यों होता है कि लोग गेहूं को पचा नहीं पाते हैं? जानते हैं एक्सपर्ट से।

ROTI AND ATTA DOUGH

ROTI AND ATTA DOUGH

Wheat Side Effects: भारत में गेहूं के आटे की रोटियां सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। इसका कारण यह है कि यह आटा आसानी से हर जगह मिल जाता है। गेहूं का आटा ग्लूटेन युक्त होता है, जो कुछ लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन जाता है। गेहूं के आटे की रोटियां एक सामान्य फूड हैं, मगर कुछ स्थितियों में यह नुकसानदायक भी हो जाता है। हालांकि, यह बात बहुत लोग जानते हैं कि इस आटे की रोटी नुकसानदायक होती है, लेकिन इसका कारण क्या है? चलिए जानते हैं इस पर डायटीशियन की राय।

विज्ञापन

क्या कहती हैं डायटीशियन?

निधी शुक्ला पांडे सोशल मीडिया पर मशहूर एक डायटीशियन हैं, जो एक पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि लोग गेहूं के आटे को नुकसानदायक और ग्लूटेन वाला मानते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। मगर इस आटे की रोटियां पहले के जमाने के लोग भी खूब खाते थे, मगर कभी बीमार नहीं पड़ते थे, तो इसका कारण क्या है?

विज्ञापन

आटा गूंथने का तरीका है गलत

डायटीशियन बताती हैं कि पहले के समय में लोग आटा गूंथकर उस पर पानी की छींटे या तेल से मसाज करके उसे कपड़े से ढकते थे और कुछ समय के लिए आटे को आराम देते थे। इस प्रक्रिया को फॉलो करने से आटे में ग्लूटेन से बनने वाली इलास्टिक जैसी स्थिति होती है, वह जो आपके शरीर को लाभ देगी और आपका शरीर उसे अब्जोर्ब भी करेगा। मगर आजकल की लाइफस्टाइल में लोग तुरंत आटा गूंथते हैं और फिर रोटियां बनाने लगते हैं। वे कहती हैं कि हम लोग आटे को सही से सेट होने का समय भी नहीं देते हैं, जिससे रोटियां सेहतमंद बन सकें। इसके अलावा, आटा गूंथकर फ्रिज में रखना और उस आटे की रोटियां खाना भी नुकसानदायक होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaleen Shrotriya (@shaleenshrotriya)

आटा गूंथते समय ध्यान रखें ये बातें

  • आटा गेहूं का है, तो उसे सामान्य स्थिति में गूंथे।
  • ग्लूटेन से प्रभावित लोग सिर्फ गेहूं का आटा न खाएं, आटे में अन्य अनाजों को भी शामिल करें।
  • आटा गूंथने के बाद उसे कुछ समय के लिए रेस्ट करने दें।
  • आटा ढकते समय उसपर ऊपर से पानी या तेल छिड़कें।
  • आटा गूंथने के बाद 1 घंटे के अंदर ही उसकी रोटियां बना लें।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ