Heart Attack Causes: खानपान अगर अच्छा हो तो सेहत दुरुस्त रहती है. वहीं, खानपान सही ना हो तो सेहत बिगड़ते समय नहीं लगता है. ऐसे ही कुछ फूड्स हैं जो दिल की बीमारियों को ट्रिगर करते हैं और हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं. इन फूड्स के बारे में बता रहे हैं वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर बताया है कि अगर आप चाहते हैं कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति की नौबत ना आए तो अपने खानपान से 5 तरह की चीजों (Worst Foods) को निकाल दें. ये चीजें सेहत के लिए खराब होती है, कॉलेस्ट्रोल बढ़ाती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ाती हैं और दिल की बीमारियों (Heart Disease) की वजह बनती हैं. आप भी जानिए कौन से हैं ये फूड्स.
हार्ट अटैक का कारण बनती हैं खाने की ये चीजें
प्रोसेस्ड फूड्स
डॉ. सुमित कपाड़िया के अनुसार, कबाब, सोसेज, सलामी और मटन करी सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम से भरपूर होते हैं. इन्हें ज्यादा खाया जाए तो ये रक्त वाहिनियों को कड़ा करते हैं और सूजन को बढ़ाते हैं. ये हार्ट अटैक का कारण बनते देर नहीं लगाते.
स्ट्रीट फूड्स
समोसा, पकौड़े, पूड़ी, भजिया या फ्रैंच फ्राइज हम सभी को पसंद आते हैं. लेकिन, इनमें बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल होता है जिसमें ट्रांस फैट्स की अत्यधिक मात्रा होती है. ट्रांस फैट डायरेक्टली रक्त वाहिनियों को बंद करने का काम करता है.
रिफाइंड कार्ब्स या मैदे से बनी चीजें
दिल की सेहत के लिए रिफाइंड कार्ब्स या मैदा से बनी चीजें हानिकारक साबित होती हैं. वाइट ब्रेड, नान, पाव, बिस्कुट, पैस्ट्रीज और बेकरी पफ्स जैसी चीजें ब्लड शुगर को बढ़ाती हैं और इंफ्लेमेशन को ट्रिगर करती हैं.
मीठी ड्रिंक्स या पैकेट वाले फूड्स
एनर्जी ड्रिंक्स, सोफ्ट ड्रिंक्स, कैन वाले फलों के जूस या फ्लेवर्ड लस्सी ट्राइग्लाइसेड्स को बढ़ाने और दिल पर दबाव डालने का काम करते हैं. वहीं, शुगरी ड्रिंक्स सडन कार्डियाक डेथ का कारण बन सकती हैं.
अचार, नमकीन और इंस्टेंट फूड्स में नमक
भारतीय डाइट में हाई सोडियम फूड्स बहुत ज्यादा होते हैं. अचार, नमकीन और इंस्टेंट फूड्स में नमक की अत्यधिक मात्रा होती है. इसके अलावा पापड़, इंस्टेंट नूजल्स, चिप्स और सूप भी सेहत के लिए अच्छे नहीं है. इनसे शरीर में पानी की मात्रा कम होती है और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक आ सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
5 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
6 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
7 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
8 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
11 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines