Stomach Cancer Stage 4: पेट के कैंसर की चौथी स्टेज यानी स्टेज 4 इस बीमारी की एडवांस स्टेज है. इसे मेटास्टेटिक स्टमक कैंसर भी कहा जाता है. इसमें कैंसर के सेल्स शुरुआती ट्यूमर से निकलकर पेट के अलावा आस-पास के अंगों तक फैल जाते हैं. इस स्टेज में कैंसर लिवर और फेफड़ों तक फैल जाता है. कैंसर की स्टेज (Cancer Stages) इस बात पर निर्भर करती हैं कि बीमारी कितनी फैली है और कितनी गंभीर हो गई है. पहली स्टेज में लक्षण पेट में दर्द और उल्टी जैसे होते हैं तो आखिरी स्टेज तक आते-आते मल में खून निकलने और आंखों के पीले पड़ने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में शरीर पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं, इस कैंसर का इलाज (Treatment) कैसे किया जाता है और मरीज के बचने की कितनी संभावना (Survival Rate) होती है.
पेट के कैंसर की चौथी स्टेज के लक्षण | Stomach Cancer Stage 4 Symptoms
- पेट गुब्बारे की तरह फूला हुआ नजर आ सकता है.
- जी मितलाने लगता है और अक्सर ही उल्टी होती है.
- मल में खून नजर आने लगता है.
- पेट में दर्द (Abdominal Pain) होता है और कई बार यह दर्द असहनीय होता है.
- पीलिया हो सकता है जिससे आंखें और त्वचा पीली नजर आती हैं.
- पेट में फ्लुइड इकट्ठा होने लगता है.
- शरीर का वजन तेजी से गिरने लगता है.
- कुछ भी निगलने या खाने में दिक्कत होने लगती है.
पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में इलाज (Stomach Cancer Stage 4 Symptoms)
पेट के कैंसर (Pet Ka Cancer) की चौथी स्टेज में इलाज करना मुश्किल होता है. इस स्टेज में सीधा सर्जरी नहीं की जा सकती है, इसीलिए ऐसे ट्रीटमेंट्स की कोशिश होती है जिससे ट्यूमर को कम किया जा सके, दर्द दूर किया जा सके और जान इस तरह बचाई जा सके कि व्यक्ति को सही तरह से जिंदगी जीने में तकलीफ ना आए. कैंसर की ग्रोथ रोकने के लिए कीमोथेरैपी की जा सकती है, इम्यूनोथेरैपी और रेडिएशन थेरैपी का भी सहारा लिया जाता है.
डॉक्टर पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में पैलिएटिव सर्जरी जैसी गैस्ट्रिक बायपास की सलाह दे सकते हैं जिससे दर्द कम हो सके और खाने-पीने में ज्यादा दिक्कत ना हो. ओपन सर्जरी के बजाय एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर किए जा सकते हैं. इसमें पेट में गले से होते हुए ट्यूब डाली जाती है.
सर्वाइवल रेट कितना है
पेट के कैंसर के स्टेज 4 के 5 से 7 प्रतिशत मरीज इस स्टेज पर आने के बाद 5 साल तक सर्वाइव कर पाते हैं. हालिया आंकड़ों में सुधार देखा गया है. वहीं, 20 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जो पेट के कैंसर के बाद एक साल तक सर्वाइव कर पाते हैं. यह एक ऐसा कैंसर है जिसका जल्द से जल्द पता लगाकर इलाज करवाना जरूरी है नहीं तो यह बीमारी घातक साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? यहां जानिए White Hair रोकने के लिए कौन सा Vitamin लेना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines