Pet Saaf Karne Ke Liye Kya Khaye: सुबह पेट साफ ना होने की वजह से पेट भारी-भारी सा लगता है और दिन की शुरुआत ही खराब हो जाती है। पूरे दिन गैस, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं (Immediate Constipation Relief) परेशान करती रहती हैं. कई बार पेट साफ करने के लिए लोगों को जोर लगाना पड़ता है, जिससे पेट में दर्द और बेचैनी होने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों की जड़ सही तरीके से पेट साफ ना होना है? हेल्थ एक्सपर्ट और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि जब आंतें ठीक से साफ नहीं होतीं, तो हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं. इसका असर ना सिर्फ पाचन पर पड़ता है, बल्कि सिरदर्द, थकान, मुंहासे या भूख ना लगने जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने रात के खाने या डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. यहां हम आपको 2 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें पानी में भिगोकर रात में रोजाना खा लिया जाए तो सुबह आसानी से पेट साफ हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- बिस्कुट खाने से कौन सी बीमारी होती है? आचार्य मनीष ने बताया आंतों में चिपककर करता है ये काम
सुबह पेट साफ ना होने की वजह
- फाइबर की कमी
- पानी की कमी होना
- प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना
- रात को हैवी खाना
- खाने के बाद बैठे रहना
- कब्ज रहना
किन दो चीजों का करें सेवन?
एक्सपर्ट का कहना है कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप मुनक्का और अंजीर का इस्तेमाल (Soaked Anjeer Benefits in Hindi) कर सकते हैं. इससे कब्ज से बहुत ही आराम मिलेगा और पेट आसानी से साफ हो जाएगा. अंजीर या मुनक्के को भिगोकर खाना काफी फायदेमंद है. इससे डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं.
कैसे करें सेवन?
- इसके लिए आपको चार मुनक्का (Soaked Munakka Benefits) और एक अंजीर लेनी है.
- एक गिलास पानी में इन दोनों चीजों को भिगोकर रातभर के लिए रख देना है.
- सुबह खाली पेट पानी के साथ इन दो चीजों का सेवन करना है.
- ऐसा करने से मल बहुत ही मुलायम हो जाएगा और आसानी से बाहर निकल पेट को आराम देगा.
अंजीर और मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे
- पाचन तंत्र में सुधार करना
- खून की कमी दूर करना
- इम्यूनिटी मजबूत होना
- दिल हेल्दी रहना
- हड्डियों के लिए फायदेमंद
- एसिडिटी में राहत दिलाना
- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद
इसे भी पढ़ें- Ear Piercing: कान छिदवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया इंफेक्शन से बचना क्यों है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines