पेशाब में खून आना कौन सी बीमारी का संकेत है?

Blood In Urine Disease: पेशाब में खून आना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है. यहां जानिए किस बीमारी में पेशाब में खून आने लगता है. समय रहते समस्या की पहचान करना जरूरी है.

Blood In Urine

पेशाब में खून आने का मुख्य कारण क्या है?

Blood In Urine Reason: पेशाब में खून आने का मेडिकल नाम हेमट्यूरिया (Hematuria) है. हेमट्यूरिया के कारण पेशाब का रंग लाल, भूरा या फिर गुलाबी नजर आ सकता है. ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें या बीमारियां हैं जो हेमट्यूरिया की वजह बन सकती हैं. पेशाब में खून (Peshab Me Khoon) आने के अलावा, बार-बार पेशाब करना, पेशाब करते हुए दर्द महसूस होना और एकदम से पेशाब लगना या अचानक ही पेशाब करने की इच्छा होना हेमट्यूरिया के चलते हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन-कौन सी बीमारियों में हेमट्यूरिया हो जाता है यानी कौन-कौन सी बीमारियों में पेशाब में खून आने लगता है.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना किस बीमारी का लक्षण है (Blood In Urine Disease)

पथरी – किडनी स्टोंस (Kidney Stones) ही नहीं बल्कि ब्लैडर स्टोंस और यूरेटरल स्टोंस भी पेशाब में खून आने की वजह बनते हैं. अगर आपको मूत्राशय के किसी भी हिस्से में पथरी हुई है तो पेशाब में खून आ सकता है.

विज्ञापन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन – यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI में पेशाब में खून नजर आने लगता है.

किडनी इंफेक्शन – किडनी से जुड़ी बीमारियों या किडनी में हुए इंफेक्शन के कारण पेशाब में खून आता है.

विज्ञापन

ब्लैडर इंफेक्शन – पेशाब में खून आने की एक वजह ब्लैडर का इंफेक्शन भी है. ब्लैडर में इंफ्लेमेशन होने पर भी ऐसा हो जाता है.

प्रोस्टेट कैंसर – पुरुषों के पेशाब में खून आने की वजह प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है.

विज्ञापन

एनलार्ज्ड प्रोस्टेट– बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लाजिया (BPH) या एनलार्ज्ड प्रोस्टेट होने पर पेशाब में खून आने लगता है.
बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन – हेपाटाइटिस इंफेक्शन या अन्य किसी बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के कारण पेशाब में खून आ सकता है.

पेशाब में खून आने की आम वजह (Common Reasons Of Blood In Urine)

विज्ञापन
  • ट्रॉमा भी पेशाब में खून आने की वजह हो सकता है.
  • बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने पर ऐसा हो सकता है.
  • सेक्शुअल एक्टिविटी पेशाब में खून आने की वजह बनती है.
  • अगर आप किसी तरह के ब्लड थिनर्स लेते हैं तो उससे पेशाब में खून आ सकता है.
  • दर्द कम करने वाली दवाइयों या एंटीबायोटिक्स के ज्यादा सेवन से ऐसा हो सकता है.

पेशाब में खून आने पर क्या करें

पेशाब में खून नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर कुछ टेस्ट करेंगे और समस्या की जड़ तक जाएंगे. पेशाब में खून आने को हल्के में ना लें और समय रहते जांच कराएं. यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है इसीलिए वक्त रहते इलाज कराने पर बड़ी दिक्कत को टाला जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ