हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खतरे की घंटी! इन चीजों को खाने से 45% तक बढ़ सकता है आंत के कैंसर का जोखिम, स्टडी में हुआ खुलासा

Colon Cancer Causes: हालिया स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया है कि किस तरह का खाना कोलोन कैंसर यानी आंतों के कैंसर की वजह बन सकता है. 50 साल से कम उम्र के वयस्कों में खासतौर से आंतों के कैंसर का रिसक बढ़ाते हैं ये फूड्स.

विज्ञापन
आंत का कैंसर कैसे शुरू होता है?

Aant Ka Cancer: आंतों में होने वाले कैंसर को कोलोन कैंसर (Colon Cancer) या कोलोरेक्टल कैंसर कहते हैं. यह छोटी आंत, बड़ी आंत या मलाशय तक में हो सकता है. मास जनरल ब्रिघम ने स्टडी में पाया है कि अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स और आंतों के कैंसर के बीच गहरा संबंध है. अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स का सेवन 50 साल से कम उम्र के वयस्कों में आंत के कैंसर का खतरा बढ़ाता है. इस स्टडी को जामा ओनकोलॉजी में पब्लिश किया गया है. यह स्टडी 20 साल तक का डाटा इकट्ठा करने के बाद की गई है.

महिलाओं में आंतों के कैंसर का खतरा

शोधकर्ताओं ने स्टडी में पाया है कि जिन महिलाओं ने हर दिन अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स की 10 से ज्यादा सर्विंग्स ली हैं उनमें दिनभर में 3 बार अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स खाने वाली महिलाओं की तुलना में मलाशय और आंतों में एडेनोमाज यानी प्रीकैंसरस ग्रोथ 45% तक ज्यादा देखी गई है. ये एडेनोमाज कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) की शुरुआत में देखे जाते हैं.

क्या होते हैं अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स

विज्ञापन

अल्ट्राप्रोसेस्ड या रेडी टू ईट फूड्स (Ready to eat foods) वो होते हैं जो बाजार से पैकेट्स में खरीदे जाते हैं और घर आकर 5 मिनट में ही खाने के लिए बनकर तैयार हो जाते हैं. ये फूड्स खाद्य पदार्थ फैक्ट्रियों में बनाए जाते हैं. इनमें अक्सर नकली रंग, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स, इमल्सिफायर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ और प्रीजर्वेटिव्स डाले जाते हैं. इसके साथ ही इन अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स में चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट्स, सैचुरेटेड फैट्स और हाइड्रोजेनेटेज तेलों की मात्रा ज्यादा होती है. इसके अलावा, अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स (Ultra processed Foods) में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है.

अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स कौन-कौनसे हैं

विज्ञापन

चिप्स, नमकीन, बिस्कुट, पैकेट वाली नमकीन, स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्ड सब्जी, ग्रेवी, फलों के पैकेट वाले जूस, शुगरी कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रोजन स्नैक्स, फ्रोजन पिज्जा, फ्रोजन मील्स, इंस्टेंट सूप, मीठे ब्रेकफास्ट सीरियल्स, केक मिक्स और फ्लेवर्ड योगर्ट आदि अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स की गिनती में आते हैं.

सिर्फ डाइट ही आंत के कैंसर की वजह नहीं है

विज्ञापन

शोधकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ डाइट ही आंत के कैंसर की वजह नहीं है बल्कि मेटाबॉलिक डिसोर्डर्स, जेनेटिक्स और लाइफस्टाइल भी आंत के कैंसर का कारण (Colon Cancer Causes) बन सकता है.

यह भी पढ़ें – रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए? डॉक्टर ने कहा मां के ये नुस्खे कब्ज से दिलाएंगे राहत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola