Liver Disease Home Remedies: लिवर डैमेज का संदर्भ लिवर की उन दिक्कतों से है जिनके चलते लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. लिवर में एक्सेस फैट या टॉक्सिंस बढ़ने के कारण फैटी लिवर (Fatty Liver) की दिक्कत हो जाती है. वहीं, लिवर के ठीक तरह से काम ना करने पर पीलिया, थकान, सूजन और हल्की खरोंच से भी खून निकलने की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में लिवर की दिक्कतें बढ़ें उससे पहले ही लिवर डैमेज को कम करना जरूरी होता है. योगगुरु स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता करहे हैं जिनसे लिवर की अच्छी सफाई हो जाती है और लिवर की दिक्कतें दूर होती हैं सो अलग. लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप भी आजमाकर देख सकते हैं बाबा रामदेव के बताए नुस्खे.
कैसे दूर होंगी लिवर की दिक्कतें
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि ऐसे कुछ पत्ते हैं जिनके सेवन से लिवर की सेहत अच्छी रहती है. गोखरू, हरा धनिया, पीपल, नीम और कासनी के पत्तों को पीसकर इनका रस पीने पर लिवर की अच्छी सफाई हो जाती है. ये पत्ते शरीर को अदंरूनी रूप से डिटॉक्स करते हैं. इनके फायदे लिवर को ही नहीं बल्कि किडनी और पेट को भी मिलती है.
यह भी पढ़ें – पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने कहा किडनी स्टोन में खा लीजिए ये पत्ते, पिघल जाएगी पथरी
लौकी का जूस भी आएगा काम
लौकी का जूस पीने पर भी लिवर साफ हो जाता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि लौकी का जूस पीने के अलावा लौकी की सब्जी खाने पर भी लिवर की गंदगी निकलती है. इस बात का ध्यान रखें कि आप लौकी की सब्जी में किसी तरह के मसाले ना डालें बल्कि इसे सादा ही खाएं. इससे लिवर को रिपेयर होने का मौका मिलता है.
लिवर डैमेज के क्या लक्षण होते हैं
- लिवर को काम करने में परेशानी होती है तो त्वचा पीली पड़ने लगती है. इससे पीलिया की दिक्कत हो सकती है.
- लिवर खराब होने पर पेट पर सूजन नजर आने लगती है और दर्द महसूस होता है.
- त्वचा पर खुजली हो सकती है.
- पेशाब का रंग गाढ़ा होने लगता है और पेशाब में खून (Blood In Urine) भी नजर आ सकता है.
- शरीर में हर समय थकान बनी रहती है.
- भूख में कमी आने लगती है.
- मल का रंग हल्का हो सकता है.
- अक्सर जी मितलाने लगता है
- आसानी से चोट लग जाती है और खून निकलने लगता है.
किन लोगों को लिवर खराब होने का खतरा ज्यादा होता है
- एल्कोहल का अत्यधिक सेवन करने वाले लोग
- वे लोग जो मोटापे से परेशान हैं
- टाइप-2 डायबिटीज के मरीज
- किसी और के ब्लड या बॉडी फ्लुइड्स के संपर्क में आने पर
- बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने पर
- बाहर का प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने वाले लोगों को लिवर डैमेज का खतरा होता है
- केमिकल और टॉक्सिंस की चपेट में आने पर
- परिवार में अगर किसी को लिवर डिजीज रही हो तो व्यक्ति का लिवर डैमेज हो सकता है.
यह भी पढ़ें – बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
11 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
14 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
14 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
16 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
20 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines