What is Saree Cancer: कैंसर की पहुंच दुनिया के हर देश में हो चुकी है। लंग कैंसर से लेकर ब्रेस्ट कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसे कई तरह की कैंसर की बीमारियां काफी आम हो गई हैं। मगर क्या आपने साड़ी कैंसर के बारे में सुना है? जी हां, साड़ी पहनने से भी कैंसर होने की संभावना है। वैसे तो भारतीय सभ्यता में सदियों से महिलाओं के साड़ी पहनने की परंपरा रही है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साड़ी कैंसर का शिकार सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं।
पुरुषों को क्यों है खतरा?
साड़ी कैंसर का कनेक्शन साड़ी से नहीं बल्कि साड़ी के नीचे पहनने वाले पेटिकोट से है। दरअसल 1945 में धोती कैंसर नामक शब्द सामने आया था, जिसके अनुसार कमर में टाइट धोती बांधने से कैंसर का खतरा रहता था। इसी तरह टाइट पेटिकोट या फिर टाइट जींस पहनने से भी कैंसर हो सकता है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अन्य देशों की अपेक्षा भारत में साड़ी कैंसर के ज्यादा केस सामने नहीं आए हैं।
कैसे होता है साड़ी कैंसर?
2011 में आए जनरल ऑफ द इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक भारत में उस समय साड़ी कैंसर के दो केस थे। टाइट साड़ी बांधने की वजह से कमर की त्वचा में घाव हो जाता है, जिससे कैंसर होने का खतरा रहता है। साड़ी कैंसर को मेडिकल की भाषा में वेस्टलाइन कैंसर कहा जाता है। जो कि एक तरह का स्किन कैंसर ही है।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
जानकारों की मानें तो टाइट पेटिकोट, साड़ी, धोती या जींस पहनने से क्रॉनिक इरिटेशन यानी जलन और खुजली शुरू होती है। वहीं ज्यादा देर तक टाइट ड्रेस पहनने से त्वचा में घाव बनता है और फिर साड़ी कैंसर हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार साड़ी कैंसर और स्किन कैंसर में ज्यादा अंतर नहीं है। हालांकि स्किन कैंसर त्वचा के किसी भी हिस्से में हो सकता है। मगर साड़ी कैंसर सिर्फ कमर में टाइट पेटिकोट, धोती या जींस पहनने से होता है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
58 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines