दही खाने का एक अहम हिस्सा है जिसे लोग सालों से अपनी डाइट में शामिल करते आए हैं. गर्मियों में इसे रायते या छाछ के तौर पर खाया जाता है तो कई लोग रोजाना खाने के साथ एक कटोरी दही लेना पसंद करते हैं. दही में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद जीवित बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में क्या रोज दही खाने से वाकई शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं? इसको लेकर किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का क्या कहना है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं दही खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- DRL और Emcure कंपनी को मिली HIV Drug बनाने की मंजूरी, साल के 2 इंजेक्शन कम कर सकते हैं एचआईवी का खतरा
किडनी स्टोन से बचाने के काम करेगा
दही में मौजूद कैल्शियम आंतों में ऑक्सलेट को बांधने में मदद करता है. इससे ऑक्सलेट का कम हिस्सा शरीर से होकर किडनी तक पहुंचता है. इसलिए दही को पूरी तरह छोड़ देना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है.
किडनी की हेल्थ को ठीक रखना
डॉक्टर ने बताया है कि अगर हर रोज दही खाने से किडनी की हेल्थ बेहतर होती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बैलेंस आहार का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि, दही को किडनी की बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. बाकी दही खाने से बहुत ही फायदा होगा.
टेस्टोस्टेरोन हेल्थ को सपोर्ट करना
दही में मौजूद हेल्दी गट बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम को सपोर्ट करते हैं, जिसका शरीर के हार्मोनल सिस्टम से संबंध हो सकता है. इसलिए डॉक्टर इसे टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म हेल्थ से जोड़ती है. हालांकि, सिर्फ दही खाने से टेस्टोस्टेरोन या स्पर्म हेल्थ बढ़ने को लेकर नहीं कहा गया है.
आंतों के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद पोषक तत्व आंतों के माइक्रोबायोम को सपोर्ट कर सकते हैं और पेट की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं. इसलिए आप रोज एक कटोरी चम्मच दही को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
दादी-नानी की बात में हो सकती है पोषण की समझ
रोजाना खाने में नॉर्मल दही शामिल करने के बजाय दूसरे पोषक तत्वों के साथ शामिल करने. बिना वजह किडनी के लिए खराब समझकर छोड़ना सही नहीं है. दही कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है. यह पेट के लिए भी अच्छा होता है.
डॉक्टर की सलाह
हालांकि, डॉक्टर ने सलाह दी है कि दही के फायदे और नुकसान हर किसी के लिए अलग अलग हो सकते हैं. इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है या किसी भी तरह की एलर्जी तो इसका सेवन करना सही नहीं. एक बार डॉक्टर से बात करें और फिर आहार में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- किडनी की छोटी और लंबी बीमारी क्या है? जानिए कैसे दिखते हैं Kidney Disease के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
6 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
7 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
17 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- KIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines