5 signs of vitamin D deficiency: हमारी बॉडी को ठीक तरह से फंक्शन करने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इन्हीं में से एक जरूरी पोषक तत्व है विटामिन डी. यह खास विटामिन सिर्फ हड्डियों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है, मूड को कंट्रोल करता है और दिल के स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करता है. यानी अगर इसकी कमी हो जाए तो असर पूरे शरीर पर पड़ता है. हालांकि, भारत में करीब 90% लोगों में विटामिन D की कमी (Vitamin D Ki Kami) पाई जाती है. ऐसे में विटामिन डी की कमी के लक्षण पहचानना और समय रहते इनपर ध्यान देना जरूरी है.
इसी कड़ी में मशहूर एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर विटामिन डी के 5 प्रमुख लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms) बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
हमेशा थकान रहना
अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान महसूस करते हैं, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है. इस विटामिन की कमी से शरीर में एनर्जी का स्तर गिर जाता है और मांसपेशियां सही तरह से काम नहीं कर पाती हैं.
बार-बार सर्दी-जुकाम होना
विटामिन D इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. इसकी कमी होने पर शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे बार-बार सर्दी-जुकाम या इंफेक्शन होने लगते हैं.
हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
अगर जोड़ों या मांसपेशियों में लगातार दर्द रहता है, तो यह भी एक संकेत है. विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी से दर्द, कमजोरी और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है.
मूड स्विंग और डिप्रेशन
विटामिन D का सीधा असर हमारे मूड पर भी पड़ता है. इसकी कमी से दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर घट जाता है, जिससे व्यक्ति को उदासी, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन जैसी भावनाएं हो सकती हैं.
बालों का झड़ना
इन सब से अलग अगर आपके बाल बहुत झड़ (Hair Fall) रहे हैं या कमजोर हो गए हैं, तो इसके पीछे विटामिन D की कमी भी हो सकती है. यह बालों के फॉलिकल्स को मजबूत रखता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है.
कैसे पूरी करें कमी?
इसके लिए आप कुछ आसान आदतों को अपना सकते हैं. जैसे-
- सुबह की हल्की धूप में रोजाना 15–20 मिनट बिताएं.
- अंडे की जर्दी, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स और मशरूम जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें.
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.
विटामिन D की कमी शरीर पर बड़ा असर डाल सकती है. इसलिए अगर ऊपर बताए लक्षण दिखें, तो इसे हल्के में न लें और समय पर जांच कराएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
33 mins agoपैरों पर लाल-हरी धारियां क्यों दिखती हैं? जानिए क्या है यह कंडीशन
1 hr agoकिन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए यहां
5 hrs agoक्या रात में काम करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? NCBI ने बताया
19 hrs agoक्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoपेट में अटक गई है गैस तो तुरंत कर लें ये 3 योग, बाहर निकल जाएगी Stomach Gas
1 day agoहाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए यहां
1 day agoसर्वाइकल कैंसर की जांच कब और कैसे करानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया टेस्ट का नाम
1 day agoबार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
1 day agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines