हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे

Methi Khane Ke fayde: मेथी के दाने एक नहीं बल्कि कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं. यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण मेथी दाना खाने के क्या फायदे बता रहे हैं. आप भी इन दानों को अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन
मेथी दाने खाने पर क्या फायदे मिलते हैं, जानिए यहां.

Fenugreek Seeds Benefits: पीले मेथी के दाने एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होते हैं. मेथी के दानों का सही तरह से सेवन किया जाए तो ये दाने डायबिटीज से लेकर सर्दी-जुकाम तक की दिक्कत दूर करने में मदद करते हैं. मेथी के दाने (Methi Seeds) ना सिर्फ खाने का हिस्सा भर हैं बल्कि आयुर्वेदिक औषधि की तरह भी काम करते हैं. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने बताया कि किस तरह मेथी के दाने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इन दानों का सेवन शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से लाभकारी होता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं मेथी के दाने डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं. डायबिटीज के मरीज 4 से 5 ग्राम मेथी के दाने पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह मेथी के ये भीगे हुए दाने (Fenugreek Seeds) चबा-चबाकर खाएं और इस पानी को भी पी लें. ऐसा करने पर डायबिटीज कंट्रोल होती है और पेट भी इससे ठीक रहता है.

यह भी पढ़ें – किडनी खराब होने से बचने के क्या उपाय हैं? बाबा रामदेव ने बताया क्या खाने से किडनी हमेशा स्वस्थ रहती है

विज्ञापन

आर्थराइटिस में मेथी

जिन लोगों को आर्थराइटिस है उन लोगों के लिए भी मेथी दाने का सेवन फायदेमंद होता है. आर्थराइटिस के रोगी या डायबिटीज के पेशेंट्स रात के समय मेथी को भिगोकर अगली सुबह खा सकते हैं. ऐसा करने पर मेथी के पूरे लाभ शरीर को मिलते हैं. मेथी को भिगोकर खाया जाए तो मेथी के दाने शरीर में ज्यादा गर्माहट नहीं करते हैं. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आर्थराइटिस में मेथी के लड्डू भी खिलाए जाते हैं.

विज्ञापन

पेट के संक्रमण में मेथी

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पेट के संक्रमण में मेथी के दाने बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. मेथी और अजवाइन का काढ़ा बनाकर महिलाओं को दिया जाए तो इससे पेट के संक्रमण में राहत मिलती है. डिलीवरी के बाद इंफेक्शन और सूजन को कम करने के लिए मेथी के दाने दिए जा सकते हैं. ओवरी या गर्भाशय की विकृतियों में भी मेथी का पानी पिया जा सकता है.

विज्ञापन

सायटिका की दिक्कत में मेथी दाना

जिन लोगों को सायटिका की दिक्कत है वे हल्दी, मेथी और सोंठ का पाउडर बराबर मात्रा में ले सकते हैं. पाउडर करके रखने के बाद इसे एक-एक चम्मच सुबह-शाम लेने पर सायटिका की दिक्कत से निजात मिल जाती है. आर्थराइटिस की दिक्कत में भी यह नुस्खा बेहद कारगर होता है.

विज्ञापन

सर्दी-जुकाम में मेथी के दाने

अगर आपको सर्दी या जुकाम की दिक्कत है तो मेथी के दानों को अंकुरित करके खाया जा सकता है. भोजन के साथ भी थोड़ी मेथी नियमित रूप से ली जा सकती है. इस तरह मेथी के सेवन से सर्दी-जुकाम वगैरह से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

दूध के साथ मेथी दाना लेने के फायदे

पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए दूध के साथ मेथी दाने का पाउडर (Fenugreek Seeds Powder) लिया जा सकता है. मेथी का पाउडर बनाने के लिए मेथी के दानों को भूनें. जब ये दाने लाल हो जाएं तो पीसकर पाउडर बना दें. इस पाउडर को दूध में थोड़ा सा डालकर पिया जाए तो दूध हजम हो जाता है, पाचन क्रिया ठीक होती है और पेट में गैस भी नहीं बनती है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि कॉफी की जगह पर मेथी को भूनकर दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है. दूध में इस तरह मेथी को डालकर पीने पर दूध का स्वाद भी बेहद अच्छा लगता है. जिन लोगों को दूध हजम नहीं होता उन्हें इस तरह दूध पीकर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन

सिरदर्द दूर करने में मेथी के फायदे

जिन लोगों को अक्सर ही सिरदर्द की समस्या रहती है या माइग्रेन हो जाता है उनके लिए भी मेथी फायदेमंद होता है. सिरदर्द के रोगियों को रात के समय मेथी के दाने भिगोकर रख देने चाहिए. अगली सुबह मेथी के ये भीगे हुए दाने खाए जा सकते हैं या फिर इन दानों का पानी पिया जा सकता है. जिन लोगों को कफ और वात रोग की वजह से सिर में दर्द होता है उन्हें खासतौर से मेथी का सेवन करना चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताए जबरदस्त घरेलू उपाय

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola