Habits That Damage Brain: दिमाग शरीर का वह अंग है जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. शरीर का हर एक अंग दिमाग (Brain) से प्रभावित होता है और इसीलिए दिमाग की सेहत को दुरुस्त बनाए रखना जरूरी होता है. लेकिन, अक्सर ही व्यक्ति जाने-अनजाने ऐसी कई गलतियां कर देता है जिससे ब्रेन डैमेज (Brain Damage) होने लगता है. इसी बारे में बता रहे हैं AIIMS और हार्वर्ड ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके डॉक्टर ने बताया है कि आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें आपके दिमाग के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें
ब्रेन को डैमेज करती हैं ये बुरी आदतें
डॉ. सेठी ने बताया ये 4 आदतें आपके दिमाग की सेहत के लिए बुरी हैं और ब्रेन डैमेज की वजह बन सकती हैं –
प्रोटीन और फाइबर ना लेना – डॉक्टर का कहना है कि ब्रेन डैमेज करने वाली सबसे बड़ी गलती है प्रोटीन और फाइबर का कम सेवन करना. कम प्रोटीन का मतलब है कम बिल्डिंग ब्लॉक्स, सेरोटॉनिन और डोपामिन पर असर पड़ता है. वहीं, लो फाइबर गट ब्रेन एक्सिस को नुकसान पहुंचाता है. इसीलिए दिमाग की सेहत को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए खानपान में प्रोटीन और फाइबर जरूर शामिल करें.
नींद टालना – अगर आप देररात तक फोन को स्क्रोल करते रहते हैं और लेट सोते हैं तो आपका फोकस बिगड़ जाता है, मूड और एनर्जी में बदलाव आता है. इसीलिए रोजाना समय से सो जाना जरूरी होता है.
नेगेटिव सेल्फ टॉक – अपने आप से नेगेटिव बातें (Negative Talks) करना आपके अपने दिमाग को हानि पहुंचाता है. खुद से ‘मैं यह सही नहीं कर सकूंगा’ जैसी बातें कहने पर स्ट्रेस सर्किट्स एक्टिवेट होते हैं जो आपके दिमाग को आपकी कही नेगेटिव बातें यकीन दिलाने के लिए ट्रेन करने लगते हैं. इसीलिए खुद से पॉजीटिव सेल्फ टॉक करना जरूरी होता है. इससे आपका दिमाग रि-वायर होता है.
रोजाना अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाना – एक बड़ी गलती यह भी है कि लोग रोजाना अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने लगते हैं. इससे शुगर स्पाइट होता है और मूड रेग्यूलेशन पर फर्क पड़ता है और साथ ही दिमाग की सेहत (Brain Health) खराब होती है सो अलग.
ब्रेन डैमेज होने पर क्या होता है
- ब्रेन डैमेज होने पर किसी भी जानकारी को प्रोसेस करने में दिक्कत हो सकती है
- अपनी भावनाएं एक्सप्रेस करने में कठिनाई होती है
- व्यक्ति फोकस करने में दिक्कत महसूस करता है
- अटेंशन स्पैन कम हो जाता है निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ने लगती है
- दूसरों को समझने में मुश्किल आती है
- याद्दाश्त (Memory) जा सकती है
- देखने में दिक्कत हो सकती है
- सुनने में परेशानी आ सकती है
- किसी चीज को महसूस करने में दिक्कत हो सकती है
- दर्द को लेकर सेंसिटिविटी बढ़ती है
- बैलेंस करने में दिक्कत आती है
- हमेशा सिर में दर्द रहने लगता है
- कमजोरी महसूस हो सकती है
- नींद संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं
- बात करने में दिक्कत आ सकती है
- झटके महसूस हो सकते हैं
- पैरालिसिस हो सकता है
- इरिटेशन महसूस हो सकती है
- स्ट्रेस बढ़ सकता है और हैंडल करना मुश्किल हो जाता है
- व्यक्ति एग्रेसिव हो सकता है.
यह भी पढ़ें – थायराइड के शुरुआती लक्षण क्या हैं? शरीर देने लगता है यह वॉर्निंग सिग्नल, समय रहते ऐसे करें पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 hr agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
15 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
18 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
21 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines