Thyroid Treatment: थायराइड की दिक्कत में अपने खानपान का सही तरह से ध्यान रखना जरूरी होता है. थाइराइड गले पर तितलीनुमा ग्रंथि होती है जो वो हार्मोन बनाती हैं जिससे शरीर किस तरह एनर्जी को यूज करता है यह निर्धारित होता है. ये हार्मोन शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है और शरीर के अलग-अलग अंगों के फंक्शन को कंट्रोल करता है, जैसे हार्ट रेट, सांसें, वजन, पाचन और मूड. थायराइड की आमतौर पर 2 दिक्कतें होती हैं, हाइपरथाइरोडिज्म (Hyperthyroidism) और हाइपोथाइरिडिज्म (Hypothyroidism). ऐसे में यहां अगर आप भी थाइराइड की दिक्कतों से परेशान हैं तो यहां जानिए कौन सी चीजें थायराइड में बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए.
थायराइड में क्या नहीं खाना चाहिए | Foods To Avoid In Thyroid
ब्रोकोली और गोभी
थायराइड डिसोर्डर (Thyroid Disorder) में ब्रोकोली और गोभी को खाने से मना किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे शरीर को आयोडीन यूटिलाइज करने में दिक्कत हो सकती है.
सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट्स
सोयाबीन और सोया से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे टोफू में इसोफ्लेवॉन्स नामक कंपाउंड होते हैं. ये थायराइड के खतरे को बढ़ाते हैं. वहीं, अगर आप पहले से थायराइड की दवाइयां ले रहे हैं तो सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट्स दवाई के इफेक्ट को कम कर सकते हैं.
हाई फैट्स वाले फूड्स
जिन फूड्स में फैट्स की मात्रा ज्यादा होती उन्हें थायराइड में नहीं खाना चाहिए. अनहेल्दी फैट्स थायराइड के मरीजों (Thyroid Patients) की सेहत बुरी तरह खराब कर सकते हैं. ऐसे में फ्राइड फूड्, फुल फैट मिल्क या मीट वगैरह से परहेज करना जरूरी होता है.
फाइबर से भरपूर फूड्स
हाई फाइबर फूड्स जैसे बींस, ब्रेड और कुछ सब्जियां थायराइड में खाने से मना की जाती हैं. हाई फाइबर फूड्स से डाइजेस्टिव सिस्टम को ओवरवर्क करना पडडता है क्योंकि ये फूड्स ब्रेकडाउन में समय लेते हैं. ऐसे में हाई फाइबर डाइट होगी तो थाइराइड की दवाइयों का असर कम होगा. इस वजह से आपको अपने डॉक्टर से थायराइड की दवाइयां बढ़ाने के लिए भी कहना पड़ सकता है. इसीलिए जरूरी है कि हाई फाइबर फूड्स का सेवन कम किया जाए.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
15 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
20 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
21 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
23 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines