Infertility Causes: अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी लंबे समय से माता-पिता बनना तो चाहते हैं लेकिन कंसीव नहीं कर पाते. इसकी वजह कोई मेडिकल कंडीशन या लाइफस्टाइल की गलतियां भी हो सकती हैं और साथ ही खानपान भी इंफर्टिलिटी की वजह बन सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि खाने की वो कौन सी चीजें हैं जो प्रजनन क्षमता (Fertility) को कम कर सकती हैं और इसीलिए इन चीजों को आपको अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए. आप भी जानिए इन फूड्स के बारे में.
प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं खाने की ये चीजें | Foods That Affect Fertility
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि भारत में 40 से 50% महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की प्रॉब्लम है, कपल्स में इंफर्टिलिटी (Infertility In Couple) की दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है और इन दिक्कतों की बड़ी वजह है खानपान में बदलाव. ऐसे में खानपान की ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें – भारत में पुरुषों को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताए इस Cancer की पहली स्टेज के लक्षण
प्लास्टिक की बोतल का पानी और पैकेज्ड फूड्स – प्लास्टिक की बोतल में रखे गए पानी और पैकेट वाले फूड्स में बीपीए की मात्रा ज्यादा होती है. ये फीमेल एस्ट्रोजन को कम करते हैं और मेल फीमेल हार्मोंस को कंफ्यूज करते हैं.
कैफीन और शराब – ज्यादा मात्रा में कैफीन या शराब का सेवन किया जाए तो इससे अंडे और स्पर्म दोनों की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब होती है.
सोया प्रोडक्ट्स– प्रोटीन से भरपूर होने के चलते लोग जरूरत से ज्यादा सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करने लगते हैं. लेकिन, प्रोटीन बनाने के नाम पर अगर आप बहुत ज्यादा सोया प्रोडक्ट्स ले रहे हैं तो यह जान लें कि इनमें फाइटो इंसुलिंस की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो पुरुषों में इंफर्टिलिटी (Infertility In Men) का बड़ा कारण बन सकती है.
तला और प्रोसेस्ड खाना – तले हुए और प्रोसेस्ड फूड्स में पाए जाने वाला ट्रांस फैट्स शरीर में इंफ्लेमेशन क्रिएट करता है और हार्मोन बैलेंस को खराब करता है.
रिफाइंड कार्ब्स और रिफाइंड शुगर – ये उन फूड्स की गिनती में आते हैं जिनसे शरीर का इंसुलिन लेवल बढ़ता है और एग की क्वालिटी (Egg Quality) खराब होती है. इसीलिए रिफाइंड कार्ब्स और रिफाइंड शुगर का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए.
इन बातों का रखें ध्यान
- प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए हेल्दी वेट मैनेज करने की कोशिश करें.
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाएं और हेल्दी फैट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं.
- लाइफस्टाइल को सुधारने पर ध्यान दें. रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें.
- स्ट्रेज मैनेज करें. बहुत ज्यादा स्ट्रेट फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डालता है.
- पूरी नींद लें. नींद की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती है.
यह भी पढ़ें – कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines