Vitamin B12 बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? यहां जानिए विटामिन बी12 सबसे ज्यादा किसमें पाया जाता है

Vitamin B12 Rich Foods: शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो शरीर रोगों का घर बनने लगता है. ऐसे में यहां जानिए खानपान की किन चीजों से विटामिन बी12 पाया जा सकता है और शाकाहारी लोग किस तरह विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्शन बढ़ा सकते हैं.

Vitamin B12

क्या खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिलता है, जानिए यहां.

Vitamin B12 Sources: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है. यहां एक ऐसे ही विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी शरीर को खोखला कर देती है. यह विटामिन है विटामिन बी12. यह एक ऐसा विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन के लिए जरूरी होता है. इस विटामिन से नर्व सेल फंक्शन बेहतर होता है, DNA सिंथेसिस में मदद मिलती है, दिमाग की सेहत अच्छी रहती है और बोन मिनरल डेंसिटी बनाए रखने में भी विटामिन बी12 के फायदे नजर आते हैं. ऐसे में यहां जानिए विटामिन बी12 से भरपूर कौन-कौनसे फूड्स हैं जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) को पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स | Vitamin B12 Rich Foods

दूध – शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्त्रोत है दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही. एक कप दूध से दिन की जरूरत का 50 प्रतिशत तक विटामिन बी12 शरीर को मिल जाता है.

फिश और सीफूड – मछलियां जैसे साल्मन, टूना और ट्राउट विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं. इसके अलावा, क्रैब और श्रिंप में भी विटामिन बी12 होता है.

विज्ञापन

अंडे – विटामिन बी12 पाने के लिए रोजाना अंडे खाए जा सकते हैं. एक हार्ड बॉइल्ड एग में 0.5 एमजी तक विटामिन बी12 होता है.

मशरूम – कुछ तरह के मशरूम कुछ हद तक विटामिन बी12 के स्त्रोत होते हैं.

विज्ञापन

सीवीड – सीवीड खाने पर शरीर को विटामिन बी12 मिल सकता है.

फोर्टिफाइड सीरियल्स – विटामिन बी12 फोर्टिफाइड सीरियल्स खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स – आप विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए विटामिन बी12 से भरपूर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.

शाकाहारी लोग कैसे बढ़ाएं विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्शन

विज्ञापन
  • विटामिन बी12 की कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में देखी जाती हैं क्योंकि शाकाहारी फूड्स में विटामिन बी12 ज्यादा नहीं होता है. ऐसे में विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्शन बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं –
  • रोजाना 15 से 20 मिनट तक धूप लें. इससे गट हेल्थ अच्छी रहती है और शरीर विटामिन बी12 बेहतर तरह से इस्तेमाल कर पाता है.
  • दही, योगर्ट और फर्मेंटेड फूड्स जैसे इडली और डोसा वगैरह खाएं. इन फूड्स से विटामिन बी12 का एब्जॉर्प्श बूस्ट होता है.
  • कॉफी विटामिन बी12 के एब्जॉर्प्शन को रोकने का काम करती है. ऐसे में विटामिन ही12 का एब्जॉर्प्शन बेहतर हो इसके लिए कॉफी और चाय का सेवन कम करें.
  • विटामिन बी12 शरीर बेहतर तरह से सोख सके इसके लिए खानपान में पालक और दालों को शामिल करें. चुकंदर को भी डाइट का हिस्सा बनाने पर फायदा मिलता है.
  • कुकिंग के तरीके से भी विटामिन बी12 के एबजॉर्प्शन (Vitamin B12 पर असर पड़ता है. जैसे, अगर आप मशरूम बना रहे हैं तो उन्हें जरूरत से ज्यादा पकाने के बजाए हल्का स्टीम करें या सोटे करके खाएं.

यह भी पढ़ें – गेंहू नहीं बल्कि इस आटे की रोटी से कम होगा पेट, जानिए वजन कम करने के लिए कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ