हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डायबिटीज है? खानपान में शामिल करें यह 5 चीजें, रातोंरात शुगर लेवल होगा नियंत्रित 

विज्ञापन
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए

What diabetes patient should eat: डायबिटीज होने पर अकसर लोग खानपान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। डायबिटीज में क्या आहार लें जो फायदेमंद रहे? डायबिटीज के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ क्या हैं? अकसर लोग इन सवालों के जवाब तलाशते नजर आते हैं। आज हम आपको बताएंगे की डायबिटीज में आप क्या खाद्य पदार्थ लें जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे।

और पढ़िए –Dandruff and Hair Loss Tips: ठंड में डैंड्रफ और बालों को झड़ने से रोकने का ये है रामबाण इलाज, आज ही अपनाएं

हाई फाइबर डाइट लेनी चाहिए

एक्स्पर्ट कहते हैं खाने में फाइबर शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शुगर या डायबिटीज होने पर हमें हाई फाइबर डाइट लेनी चाहिए। हमें लो फैट, लो कोलेस्ट्रॉल और लो शुगर और सॉल्ट डाइट खानी चाहिए। डायबिटीज में समय से खाना खाएं। खाना खाने में देरी न करें। अधिक खाना और लेट नाइट खाना न करें। डायबिटीज में दिन में सोने से बचना चाहिए। शराब पीने और स्मोकिंग करने से परहेज करना चाहिए। इनसे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

एक बार में एक फल खाएं

अकसर हमें फ्रूट चाट खाना पसंद होता है। लेकिन शुगर होने पर एक बार में एक तरह का ही फल खाने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में हम संतरा, बेरीज, सेब, अंगूर खा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर फल लिए जा सकते हैं। हमें लो शुगर लेवल वाले फल खाने हैं। डॉक्टरों की मानें तो बेरीज इंसुलिन सेंसिविटी को इम्प्रूव करती है। सेब हार्टअटैक के खतरे को कम करता है। अंगूर से इंसुलिन रेस्पॉन्स में सुधार आता है। इसके अलावा यह सभी फल ब्लड में ग्लूकोज को कम करने में मदद करते हैं।

और पढ़िए – Hair Care Tips: बाल टूटते-झड़ते हैं यो रात में करें ये 5 काम, हेयर होगें मजबूत-धने और शाइनी

विज्ञापन

सब्जियों में हो संतुलित डाइट

डायटिशियन कहते हैं सब्जियों को चयन करते में सावधानी बरतनी चाहिए। खाने में ब्रोकली, गाजर, पालक, टमाटर, दाल, राजमा और चना आदि ले सकते हैं। ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है। वहीं, गाजर में ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। शुगर में टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनॉइड, पोटैशियम फायदा पहुंचाता है। और विटामिन-ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो डायबिटीज में सुधार कर सकते हैं।

यह खाना फायदेमंद

  • बादाम
  • अखरोट
  • पिस्ता
  • चिकन और फिश
  • अंडा

(मात्रा डॉक्टर की सलाह पर निर्धारित करें)

इन खाद्य पदार्थ से बनाएं दूरी 

  • ज्यादा मीठे फल
  • फैट वाले खाद्य पदार्थ
  • अधिक कार्ब्स और तली-भुनी चीजों से बचें
  • जंक फूड नहीं खाना चाहिए
  • नया चावल, नया गेहूं,
  • काले चने
  • आलू, सोयाबीन, मैदा
  • घी, गुड़, चीनी, रिफाइंड
  • दूध, देसी घी, दही और छाछ (डाक्टर के परामर्श अनुसार सेवन करें)

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(fisheries)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola