Budhapa Aane Ke Lakshan: इसमें कोई दोराय नहीं है कि उम्र बढ़ती है तो व्यक्ति बूढ़ा होने लगता है. लेकिन, आपने अक्सर ही देखा होगा कि कोई व्यक्ति 50 का होकर भी 30 का दिखता है और कोई 30 का होने के बावजूद 50 साल का लगने लगता है. इसे वक्त से पहले बुढ़ापा आना या प्रीमेच्योर एजिंग कहते हैं. प्रीमेच्योर एजिंग (Premature Aging) गलत खानपान, जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी हो सकती है. ऐसे में अगर वक्त से पहले बुढ़ापा आता है तो इसके लक्षण शरीर पर अलग-अलग तरह से नजर आने लगते हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ऐसे 7 लक्षणों का जिक्र कर रही हैं जो बताते हैं कि आपका बुढ़ापा समय से पहले आने लगा है और आपको सचेत हो जाना चाहिए.
समय से पहले बूढ़े होने के क्या लक्षण हैं
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि बुढ़ापा सिर्फ उम्र बढ़ने से ही नहीं आता है बल्कि खानपान सही ना होने या खराब लाइफस्टाइल के चलते भी व्यक्ति उम्र बढ़ने से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है. ऐसे में शरीर पर इन 7 लक्षणों के दिखने का मतलब है कि आपका बुढ़ापा समय से पहले आ रहा है –
- मांसपेशियों की ताकत में कमी आने लगती है. यह एजिंग का पहला साइन होता है.
- नींद के बाद भी शरीर में थकान रहती है. हर समय शरीर थका हुआ महसूस करता है और एनर्जी कम रहती है.
- झुर्रियां नजर आना शुरू हो जाती हैं या फिर त्वचा बेजान दिखने लगती है.
- ब्रेन फोग होने लगता है, धीमी स्मृति हो जाती है. हर चीज को लेकर कंफ्यूजन होने लगती है. यह दिमाग में सूजन या ब्लड फ्लो कम होने के कारण हो सकता है.
- बार-बार संक्रमण होने लगता है या कहें इंफेक्शन हो जाता है और घाव भरने में देरी होने लगती है.
- पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर तरोताजा महसूस नहीं करता. ऐसे इसलिए होता है क्योंकि रिपेयर हार्मोन डिस्टर्ब हो जाते हैं.
- अक्सर ही तनाव होने लगता है और चिंता होती रहती है. कई बार हर समय एंजाइटी भी महसूस होती है.
कैसे रोकें प्रीमेच्योर एजिंग
प्रीमेच्योर एजिंग को रोकने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, जामुन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सूखे मेवे वगैरह शामिल करें. सनस्क्रीन लगाएं. धूप में निकलने के अलावा अगर सख्त लाइट में रहते हैं तो सनस्क्रीन स्किन को प्रोटेक्ट करती है. इसके अलावा, रोजाना व्यायाम जरूर करें. व्यायाम करने से शरीर हेल्दी रहता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है. भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिएं. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है. धूम्रपान और शराब एजिंग प्रोसेस को बढ़ाते हैं, इनसे परहेज करें.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 पेट कैंसर के क्या लक्षण हैं? महिलाओं में दिखते हैं Stomach Cancer के ये 5 वॉर्निंग साइन
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
7 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
10 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
10 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
12 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
13 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
16 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
17 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines