समय से पहले बुढ़ापा आने के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया शरीर पर दिखते हैं प्रीमेच्योर एजिंग के ये 7 संकेत

Premature Aging Signs: क्या आप भी उम्र से पहले खुद को बूढ़ा महसूस करने लगे हैं? डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं समय से पहले बूढ़े होने के क्या लक्षण हैं. आप भी जान लीजिए.

Premature Aging

बुढ़ापे के पहले लक्षण क्या हैं?

Budhapa Aane Ke Lakshan: इसमें कोई दोराय नहीं है कि उम्र बढ़ती है तो व्यक्ति बूढ़ा होने लगता है. लेकिन, आपने अक्सर ही देखा होगा कि कोई व्यक्ति 50 का होकर भी 30 का दिखता है और कोई 30 का होने के बावजूद 50 साल का लगने लगता है. इसे वक्त से पहले बुढ़ापा आना या प्रीमेच्योर एजिंग कहते हैं. प्रीमेच्योर एजिंग (Premature Aging) गलत खानपान, जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी हो सकती है. ऐसे में अगर वक्त से पहले बुढ़ापा आता है तो इसके लक्षण शरीर पर अलग-अलग तरह से नजर आने लगते हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ऐसे 7 लक्षणों का जिक्र कर रही हैं जो बताते हैं कि आपका बुढ़ापा समय से पहले आने लगा है और आपको सचेत हो जाना चाहिए.

विज्ञापन

समय से पहले बूढ़े होने के क्या लक्षण हैं

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि बुढ़ापा सिर्फ उम्र बढ़ने से ही नहीं आता है बल्कि खानपान सही ना होने या खराब लाइफस्टाइल के चलते भी व्यक्ति उम्र बढ़ने से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है. ऐसे में शरीर पर इन 7 लक्षणों के दिखने का मतलब है कि आपका बुढ़ापा समय से पहले आ रहा है –

विज्ञापन
  • मांसपेशियों की ताकत में कमी आने लगती है. यह एजिंग का पहला साइन होता है.
  • नींद के बाद भी शरीर में थकान रहती है. हर समय शरीर थका हुआ महसूस करता है और एनर्जी कम रहती है.
  • झुर्रियां नजर आना शुरू हो जाती हैं या फिर त्वचा बेजान दिखने लगती है.
  • ब्रेन फोग होने लगता है, धीमी स्मृति हो जाती है. हर चीज को लेकर कंफ्यूजन होने लगती है. यह दिमाग में सूजन या ब्लड फ्लो कम होने के कारण हो सकता है.
  • बार-बार संक्रमण होने लगता है या कहें इंफेक्शन हो जाता है और घाव भरने में देरी होने लगती है.
  • पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर तरोताजा महसूस नहीं करता. ऐसे इसलिए होता है क्योंकि रिपेयर हार्मोन डिस्टर्ब हो जाते हैं.
  • अक्सर ही तनाव होने लगता है और चिंता होती रहती है. कई बार हर समय एंजाइटी भी महसूस होती है.

कैसे रोकें प्रीमेच्योर एजिंग

प्रीमेच्योर एजिंग को रोकने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, जामुन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सूखे मेवे वगैरह शामिल करें. सनस्क्रीन लगाएं. धूप में निकलने के अलावा अगर सख्त लाइट में रहते हैं तो सनस्क्रीन स्किन को प्रोटेक्ट करती है. इसके अलावा, रोजाना व्यायाम जरूर करें. व्यायाम करने से शरीर हेल्दी रहता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है. भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिएं. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है. धूम्रपान और शराब एजिंग प्रोसेस को बढ़ाते हैं, इनसे परहेज करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ