What does your urine tell you about your body: पेशाब हमारे शरीर से बाहर निकलने वाला वेस्ट है. ये बात अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यही वेस्ट आपकी सेहत का हाल भी बयां कर सकता है? आसान भाषा में कहें, तो केवल अपने पेशाब के रंग, गंध (Urine Smell) और उसकी मात्रा पर ध्यान देकर आप अपने शरीर के अंदर चल रही किसी तरह की गड़बड़ी का अंदाजा लगा सकते हैं. यानी यूरिन हमारे शरीर का ‘नेचुरल हेल्थ इंडिकेटर’ है. ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं यूरिन देखकर सेहत का हाल कैसे पता करें.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हाल ही में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वे बताती हैं पेशाब में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव भी हमें कई बीमारियों के शुरुआती संकेत दे सकते हैं. जैसे-
पेशाब में बदबू का बढ़ जाना
लीमा महाजन बताती हैं, अगर अचानक आपके पेशाब से तेज बदबू (Peshab mein badboo) आ रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं. कई बार अधिक मात्रा में प्याज, लहसुन, कॉफी या कुछ दवाओं का सेवन यूरिन में स्मेल को बढ़ा देता है. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो यूरिन गाढ़ा और बदबूदार हो जाता है.
इसके अलावा ये कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. खासतौर पर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर पेशाब से तेज या अजीब सी गंध आने लगती है. वहीं, अगर पेशाब से मीठी या फलों जैसी गंध आती है, तो यह अनकंट्रोल्ड डायबिटीज का संकेत हो सकता है.
बार-बार पेशाब आने के कारण
अगर आपको अचानक बहुत बार पेशाब आ रहा है, तो यह डायबिटीज, यूटीआई (UTI) या कैफीन/शराब के अधिक सेवन का नतीजा हो सकता है.
पेशाब के रंग से क्या पता चलता है?
न्यूट्रिशनिस्ट आगे बताती हैं, पेशाब का रंग भी सेहत से जुड़े राज खोलता है. जैसे-
गहरा पीले रंग– अगर यूरिन गहरा पीले रंग का (Yellow Urine) है, तो ये बॉडी में पानी की कमी या विटामिन B की अधिक मात्रा का संकेत हो सकता है.
बहुत हल्का या साफ यूरिन– ये ज्यादा पानी पीने से हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज होने पर भी यूरिन का रंग हल्का या साफ दिखने लगता है.
झागदार पेशाब- पेशाब में अचानक झाग नजर आना किडनी में प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है.
लाल या खून मिला यूरिन– ये पथरी, संक्रमण या किडनी संबंधी समस्या का इशारा हो सकता है.
धुंधला यूरिन- अगर युरिन धुंधला जैसा महसूस होता है, तो यह भी अक्सर संक्रमण या डिहाइड्रेशन की वजह से होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
लीमा महाजन कहती हैं, कभी-कभी यूरिन का रंग या गंध खाने-पीने या दवा के कारण भी बदल सकता है, जो सामान्य है. लेकिन अगर यह बदलाव लगातार कुछ दिनों तक बना रहे, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें. इसके साथ दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, साफ-सफाई और प्राइवेट हाइजीन का ध्यान रखें, साथ ही बहुत देर तक पेशाब रोककर न रखें.
पेशाब में आने वाले छोटे बदलाव आपके शरीर की सेहत का आईना हैं. इसलिए अगली बार जब आपको पेशाब की गंध या रंग में फर्क लगे, तो उसे नजरअंदाज न करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
3 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
21 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines