Symptoms Of Taking Too Much Sugar: बहुत ज्यादा चीनी खाने पर अचानक से शुगर क्रश होने लगता है, लेकिन अगर रोजाना बहुत ज्यादा चीनी खाई जाए तो मोटापा, डायबिटीज (Diabetes), लिवर, मेटाबॉलिक डिसोर्डर, स्किन और दिमाग पर भी असर पड़ता है. ऐसे में ज्यादा चीनी के सेवन से बचना चाहिए. अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा चीनी खाता है तो उसके शरीर पर 7 लक्षण (Sugar Symptoms) नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़ी दिक्कत से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पेट पर ये 5 निशान दिखें तो तुरंत कराएं जांच, डॉक्टर ने कहा लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
ज्यादा चीनी खाने पर शरीर देता है 7 संकेत
वजन बढ़ना
ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने पर, शुगरी फूड्स या ड्रिंक्स का आयदिन सेवन करने पर शरीर में कैलोरी बढ़ने लगती है और पोषण कम मिलता है. इस चलते व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है.
शरीर में एनर्जी की कमी
हर समय शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है. ऐसा लगता है जैसे शरीर में ताकत ही नहीं बची है.
एक्ने ब्रेकआउट
चीनी का ज्यादा सेवन करने पर त्वचा पर इसके संकेत नजर आने लगते हैं. ज्यादातर चेहरे पर एक्ने (Acne) या फुंसियां वगैरह निकलने लगती हैं.
मूंड स्विंग्स होना
कई स्टडीज बताती हैं कि ज्यादा शुगरी फूड्स या शुगरी ड्रिंक्स लेने पर मूड स्विंग्स होने लगते हैं. व्यक्ति को अक्सर ही इरिटेटेड फील होने लगता है.
रातभर करवटें लेना
हेल्दी डाइट हो तो शरीर भी स्वस्थ रहता है. वहीं, खानपान हेल्दी ना हो तो व्यक्ति की दिनचर्या भी बिगड़ने लगती है. ऐसे में चीनी का ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति की स्लीप साइकल बिगड़ने लगती है और उसे रातभर करवटें बदलते रहना पड़ता है.
बार-बार भूख लगना
शरीर तेजी से शुगर को ब्रेकडाउन कर देता है. इसीलिए शुगरी फूड्स से पेट लंबे समय तक भरा हुआ नहीं रहता और व्यक्ति को बार-बार भूख लगने लगती है.
मीठा खाने की इच्छा
ज्यादा चीनी खाने वाले लोगों को और ज्यादा मीठा खाने की इच्छा होती है. जब हम शुगर खाते हैं तो ब्लड शुगर स्पाइक होता है और इंसुलिन ब्लड शुगर को कम करने लगता है जिससे थकान, भूख और कमजोरी महसूस होती है और लगता है कि और ज्यादा चीनी खाने पर ही हालत सुधरेगी.
इस तरह छोड़ें मीठा खाने की आदत
- अपने खानपान से सोडा या शुगरी ड्रिंक्स को हटा दें और कोशिश करें कि नेचुरल शुगर का सेवन किया जाए.
- हिडन शुगर वाले फूड्स को पहचानें. पैकेट वगैरह पर इंग्रीडिएंट्स पढ़ें कि फूड में कितनी शुगर है.
- जूस के बजाय पूरा फल खाने की कोशिश करें जिससे शरीर को फाइबर की भी भरपूर मात्रा मिलें.
यह भी पढ़ें – आपकी ये 5 आदतें बिगाड़ती हैं दिल की सेहत, हार्ट अटैक तक की आ सकती है नौबत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
12 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
14 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
16 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
17 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
21 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines