Prostate Treatment: प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुष जननांग का अंग है जो मूत्राशय के बिल्कुल नीचे होता है. यह ग्रंथि सीमन में मिलने वाला फ्लुइड बनाती है. ऐसे में प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate Gland) से जुड़ी कई दिक्कतें हैं जिनसे पुरुषों को दोचार होना पड़ता है. प्रोस्टेटाइटिस ऐसी दिक्कत है जिसमें प्रोस्टेट पर सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है. इसके अलावा, प्रोस्टेट बढ़ने की दिक्कत हो सकती है जिसमें प्रोस्सेट बढ़ा हो जाता है और यूरेथ्रा को प्रभावित कर सकता है जिससे पेशाब करने में परेशानी होती है. आखिर में आता है प्रोस्टेट कैंसर जो 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को ज्यादा होता है. इसीलिए प्रोस्टेट की सेहत ठीक रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए प्रोस्टेट की दिक्कतें क्यों होती हैं, प्रोस्टेट बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं और प्रोस्टेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं कौन सा सूखा मेवा प्रोस्टेट की दिक्कतों से छुटकारा दिला सकता है.
यह भी पढ़ें – मूली खाने का सही समय क्या है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस समय Radish खाने पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
प्रोस्टेट की दिक्कतें क्यों होती हैं
- ज्यादातर पुरुषों में उम्र बढ़ने और हार्मोनल बदलावों के चलते प्रोस्टेट का आकार बढ़ने लगता है.
- जिन लोगों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो जाए या बार-बार यह इंफेक्शन हो, उन्हें प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
- नर्व डैमेज होने पर प्रोस्टेट की दिक्कत हो सकती है. यह किसी तरह की चोट या सर्जरी के बाद हो सकता है.
- इमोशनल स्ट्रेस के कारण क्रोनिक प्रोस्टेटाइटिस की दिक्कत हो सकती है.
- 40 से ज्यादा उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की संभावना भी ज्यादा होती है.
- परिवार में अगर किसी को एनलार्ज्ड प्रोस्टेट (Enlarged Prostate) की दिक्कत रही हो तो आपको भी हो सकती है.
- मोटापा, दिल की दिक्कतें, ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतें और फिजिकल एक्ट्विटी की कमी से प्रोस्टेट की दिक्कत हो सकती है.
प्रोस्टेट की दिक्कतों के क्या लक्षण होते हैं
पेशाब में दिक्कत – प्रोस्टेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर पेशाब में इसके लक्षण नजर आ सकते हैं. पेशाब करने में दिक्कत आने लगती है, पेशाब कम आता है या बूंद-बूंद करके आता है.
फ्लो कंट्रोल नहीं हो पाता – पेशाब का फ्लो कंट्रोल करने में दिक्कत आने लगती है.
बार-बार पेशाब आना – पेशाब आने के लिए अगर आप बार-बार उठते हैं तो हो सकता है कि आपको प्रोस्टेट की दिक्कत हो गई है.
पेशाब में खून आना – पेशाब में खून नजर आना और पेशाब से अजीब सी बदबू आना प्रोस्टेट की दिक्कत का लक्षण हो सकता है.
दर्द होना – इजैक्यूलेशन के समय दर्द होना या पेशाब करते हुए पेट के ऊपरी हिस्से पर दर्द होना या जननांगों में दर्द होना प्रोस्टेट की दिक्कत के कारण हो सकता है.
आचार्य बालकृष्ण ने बताया क्या खाने पर दूर होगी प्रोस्टेट की दिक्कतें
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि जिन लोगों को प्रोस्टेट की दिक्कत (Prostate Problems) है या फिर मूत्र संबंधी परेशानियां हैं उनके लिए खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इन लोगों को रोजाना 4 से 5 खजूर को खाना चाहिए. गर्मियों के मौसम में रात के समय खूजर को पानी में भिगोकर अगले दिन इसके बीज निकालकर खाएं. इससे खजूर की गर्माहट कम होती है लेकिन सभी गुण बने रहते हैं. सर्दियों के मौसम में खूजर को दूध में डालकर खाया जा सकता है. इससे प्रोस्टेट ग्लैंड और किडनी को फायदा मिलता है.
डॉक्टर से कम मिलना जरूरी है
अगर पेशाब की धार धीमी हो जाए, पेशाब में खून नजर आए, बूंद-बूंद करके पेशाब आए, बुखार और ठंड लगे, प्रोस्टेट का आकार बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आए, पेट में दर्द होने लगे, पेशाब रोकने में कठिनाई हो , पेशाब से बदबू आए या 8 से 10 बार से ज्यादा पेशाब आए तो डॉक्टर से जांच करवाना और परेशानी की जड़ तक जाना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – छोटे बच्चे को सर्दी-जुकाम हो जाए तो क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
23 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines