Bird Flu Ke Lakshan: ब्लड फ्लु को एवियन फ्लु (Avian Flu) भी कहते हैं जिसके मामले एकबार फिर बढ़ने लगे हैं. ब्लड फ्लु इंफ्लुएजा ए वायरस है जो ज्यादातर पक्षियों को होता है लेकिन कभी-कभार मनुष्यों को भी हो सकता है. यह H5N1 और H9N2 का सब्टाइप है और भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक तौर पर पक्षियों और पालतु मुर्गियों वगैरह में देखने को मिलता है. बिहार के दरभंगा से बर्ड फ्लु के मामले सुनने में आ रहे हैं जहां हजारों पक्षियों की बर्ड फ्लु से जान चली गई है. ऐसे में यह फ्लु इंसानों को कैसे प्रभावित करता है और इंसानों को बर्ड फ्लू होने पर शरीर पर कैसे लक्षण (Bird Flu Symptoms) नजर आते हैं, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? दिल के डॉक्टर ने बताया इन 5 तरीकों से घर पर ही ठीक हो जाएगी ब्लड प्रेशर की दिक्कत
बर्ड फ्लू इंसानों में कैसे फैलता है
जंगली और घरेलू पक्षियों या पालतु मुर्गियों को यह फ्लू हो सकता है. इन संक्रमित पक्षियों को खाने पर या फिर संक्रमित हवा में सांस लेने से, संक्रमित पक्षी के थूक, सांस से निकले द्रव या मल के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में आने से बर्ड फ्लू हो सकता है. अगर किसी सतह पर वायरस के पार्टिकल्स हैं तो उसपर हाथ लगाने के बाद उसे मुंह पर लगाने से बर्ड फ्लू हो सकता है.
बर्ड फ्लु होने पर क्या लक्षण दिखते हैं
- बर्ड फ्लु होने के सबसे पहले लक्षण आंखों पर नजर आते हैं. आंखें लाल नजर आने लगती हैं, आंखों में खुजली महसूस होती है और यह दिक्कत अगले 24 से 48 घंटों में बढ़ने लगती है.
- हल्का बुखार हो जाता है.
- गले में दर्द और खुजली महसूस होने लगती है.
- मसल्स में डिस्कंफर्ट होने लगता है.
- अगले 3 से 5 दिनों में लक्षण और बढ़ जाते हैं. मसल्स में ज्यादा दर्द होता है और सिर में दर्द रहने लगता है.
- थकान होने लगती है और ऐसा लगता है शरीर टूट रहा है.
- पेट में दर्द होता है और दस्त भी लग सकते हैं.
ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं
अगर किसी संक्रमित पक्षी की चपेट में आने के बाद आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगे, सांस फूलने लगे, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए, दिमाग संबंधी दिक्कतें होने लगें, एकदम से कंफ्यूजन हो जाए, सिर में दर्द के साथ ही गर्दन में अकड़न रहे और दौरा पड़ने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है.
क्या इस समय मुर्गी खाई जा सकती है?
इस बात का ध्यान रखें कि जिस मुर्गी का आप मीट खा रहे हैं वो बीमार ना हो. इसके अलावा, कच्चा चिकन (Raw Chicken) खाने से परहेज करें. यह वायरस 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाया जाए तो खत्म हो सकता है, इसीलिए चिकन को अच्छी तरह से कम से कम 30 मिनट तक पकाएं और उसके बाद ही खाएं. कच्चे अंडे खाने से परहेज करें और अगर आप अंडे या मुर्गी को छू रहे हैं तो अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट बढ़ने का क्या कारण है? यहां जानिए क्या खाने पर कम होने लगेगी प्रोस्टेट की दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
15 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
20 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines