आज दुनिया में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों को है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो चुके हैं. इतना ही नहीं, जो लोग अपने आपको सुरक्षित मानते हैं और खराब लाइफस्टाइल को अपनाएं हुए हैं, वह भी कहीं न कहीं दिल से जुड़ी समस्याओं के करीब धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. WHO के अनुसार, दिल से जुड़ी बीमारी दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं, जिससे हर साल लगभग 1.79 करोड़ लोगों की जान जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल और खून वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का एक समूह है, जिसमें कोरोनरी हार्ट डिजीज, सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज, रूमेटिक हार्ट डिजीज और दूसरी बीमारियां शामिल हैं. डब्लूएचओ अपनी रिपोर्ट में बताता है कि कार्डवरकुलर डिसीज यानी दिल से जुड़ी बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं, और इनमें से एक-तिहाई मौतें 70 साल से कम उम्र के लोगों में समय से पहले हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: मलेरिया से पहले शरीर में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं? वायरल समझकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे
किन कारणों से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
जैसा की हमने आपको बताया कि दिल से जुड़ी बीमारियों में हार्ट अटैक सबसे खतरनाक है और सबसे ज्यादा मौत की वजह बनता है. ऐसे में ये जानना काफी जरूरी हो जाता है कि आखिर किन-किन कारणों से दिल से जुड़ी बीमारियां खासतौर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अस्वस्थ खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, तंबाकू का इस्तेमाल और शराब का सेवन खतरे को बढ़ाता है. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़े जोखिम जैसे वायु प्रदूषण भी एक अहम वजह है. इसके साथ ही, अगर आप ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोज, बढ़े हुए ब्लड लिपिड और मोटापे का शिकार हैं, तो भी दिल से जुड़ी बीमारियों खासतौर से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है.
अगर आप तंबाकू, शराब आदि का सेवन बंद करें, और सही संतुलित डाइट को अपनाएं तो दिल से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. खानपान के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है.
हार्ट अटैक और स्ट्रोक की स्थिति में कैसे लक्षण दिखते हैं?
अक्सर लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को आम गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा गंभीर भी हो जाता है. ऐसे स्थिति आपके साथ पेश न आए, इसके लिए हम नीचे WHO द्वारा बताए गए लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें समझकर आप वक्त रहते इलाज करा सकते हैं.
- छाती के बीच में दर्द या बेचैनी महसूस होना
हाथों, बाएं कंधे, कोहनी, जबड़े या पीठ में दर्द या बेचैनी.
सांस लेने में परेशानी या सांस फूलना, जी मिचलाना या उल्टी आना, चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना. - ठंडे पसीने आना और चेहरा पीला पड़ना जैसी समस्याएं भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं.
स्ट्रोक की स्थिति में दिख सकते हैं ऐसे संकेत
- चेहरे, हाथ या पैर का सुन्न पड़ जाना, खासकर शरीर के एक तरफ.
- ध्यान लगाने में परेशानी होना, बोलने या बात समझने में दिक्कत होना.
- एक या दोनों आंखों से देखने में, चलने में परेशानी होना.
- चक्कर आना और बिना किसी कारण के तेज सिरदर्द या बेहोश जैसी स्थिति बनना भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: न्यूबॉर्न बच्चे को वायरल इंफेक्शन से कैसे बचाएं? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सर्दी जुकाम हो जाए तो क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
5 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines