हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्ट अटैक आने से महीनों पहले शरीर देता है कमजोर दिल के संकेत, फिजीशियन ने कहा ये 7 लक्षण कभी ना करें इग्नोर

Weak Heart Symptoms: दिल के कमजोर होने पर दिल की बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में समय रहते अगर दिल की कमजोरी को पहचान लिया जाए तो सेहत गंभीर होने से पहले ही बचाव किया जा सकता है.

विज्ञापन
दिल कमजोर होने के क्या संकेत हैं?

Weak Heart Signs: दिल की बीमारियां व्यक्ति के पूरे शरीर पर प्रभाव डालती हैं और जान के लिए भी खतरा पैदा कर देती हैं. ऐसे में दिल की बीमारियों को वक्त रहते पहचानना और सावधानी बरतना जरूरी होता है. बहुत से लोग दिल की कमजोरी के लक्षण देखकर भी अनदेखा कर देते हैं और यही दिक्कतें आगे चलकर हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह बन सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए डॉ. वैभव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. फिजीशियन कहते हैं कि अगर आपको अपने शरीर पर ये 7 साइन दिख रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपका दिल कमजोर हो सकता है. इन संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए. हार्ट अटैक आने से महीनों पहले से ही शरीर वॉर्निंग साइन देने लगता है. लेकिन, हम इन संकेतों को पहचान नहीं पाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं ऐसे 7 जरूरी वॉर्निंग साइन (Warning Signs) कौन से हैं जिन्हें समय रहते पहचाना जा सकता है.

यह भी पढ़ें – 260000 HIV मरीज सिर्फ कर्नाटक में, 7000 से ज्यादा की उम्र 25 से कम, एचआईवी के शुरुआती लक्षण पहचानने में ना करें यह गलती

दिल देता है ये 7 वॉर्निंग साइन

पेट में गैस – पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना, गैस बनना और कुछ भी खाते हुए पेट फूल जाना दिल की खराब सेहत का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

बार-बार चक्कर आना – अगर लेटते वक्त, सोते वक्त या उठते-बैठते वक्त चक्कर आते हैं तो यह अच्छा साइन नहीं है.

पैरों में सूजन – अगर सुबह उठते ही पैरों या एड़ियों में सूजन नजर आती है तो यह दिल की दिक्कतों का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

सांस फूलना – कोई भी छोटा-मोटा काम करते हुए सांस फूलना या जल्दी थक जाना दिल की सेहत बिगड़ने के लक्षणों में शामिल है.

सीढ़ियां चढ़ना – अगर आप सीढ़ियां चढ़ते हुए, बाजार जाते हुए या हल्के से काम करते ही बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं तो यह कमजोर दिल का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा एग्जॉशन होना – एक्सरसाइज करने के बाद बहुत ज्यादा एग्जॉशन फील होना या मसल्स को रिकवर होने में बहुत ज्यादा समय लगना भी अच्छा साइन नहीं है.

सीने में टाइटनेस – अगर ऐसा महसूस होता है जैसे छाती में कुछ भींच रहा है, कुछ बहुत टाइट लग रहा है तो इसे इग्नोर ना करें. खासकर रात के समय यह दिक्कत हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं.

विज्ञापन

दिल को कैसे करें मजबूत

  • दिल को मजबूत करने के लिए सिडेंटरी लाइफस्टाइल को छोड़ना होगा और एक्टिव होना पड़ेगा. अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जगह दें.
  • स्मोकिंग छोड़ना जरूरी है. स्मोकिंग से लगातार दिल को नुकसान होता रहता है.
  • मोटापा दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है. ऐसे में मोटापा कम करने की कोशिश करें जिससे दिल भी सुरक्षित रहे.
  • हार्ट हेल्दी फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इसके लिए आप हेल्दी फैट्स, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और अनाज खा सकते हैं.
  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को भी कंट्रोल में रखें. इसके लिए प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना जरूरी है.
  • स्ट्रेस दिल की दिक्कतें बढ़ाता है. ऐसे में स्ट्रेस मैनेजमेंट की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें – रात को सोते समय बार-बार पेशाब आने का क्या कारण है? जानिए यह नॉर्मल है या नहीं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola