Hepatitis Symptoms: हेपेटाइटिस एक ऐसा इंफेक्शन है जो जान पर खतरा पैदा कर सकता है. हेपेटाइटिस में लिवर प्रभावित होता है. इससे लिवर में सूजन हो जाती है. वायरल हेपेटाइटिस के 5 प्रकार होते हैं, हेपेटाइटिस, ए, बी, सी, डी और ई. नॉन वायरल हेपेटाइटिस इम्यूनोलॉजिकल रिएक्शंस, टॉक्सिंस और हैवी एल्कोहल कंजम्पशन के कारण हो सकता है. हर साल लगभग 20 लाख हेपेटाइटिस बी और सी के मामले सामने आते हैं, हेपेटाइटिस लिवर कैंसर का एक बड़ा कारण भी है और इसके लक्षण शुरुआत में पहचानने अक्सर ही मुश्किल भी होते हैं. ऐसे में AIIMS ने बताया है कि हेपेटाइटिस की चपेट में आने पर शरीर पर कौन से लक्षण दिख सकते हैं जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं
हेपेटाइटिस की शुरुआती स्टेज में कई बार लक्षण नजर नहीं आते हैं. जब बीमारी थोड़ी बढ़ जाती है तब लक्षण दिखना शुरू होते हैं, ये लक्षण कुछ ऐसे हो सकते हैं –
- हमेशा ही थकान महसूस करना
- भूख कम होना और खाने की इच्छा मर जाना
- आंखों में या त्वचा पर पीलापन नजर आना
- मसल्स में दर्द होना या जॉइंट्स में दर्द महसूस होना
- पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना
- डार्क रंग का यूरिन आना.
क्या हेपेटाइटिस से बचा जा सकता है
- हेपेटाइटिस से बचने के लिए इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत बच्चे को जन्म के बाद हेपेटाइटिस का टीका लगवाया जा सकता है.
- हेपेटाइटिस बी वैक्सीन वयस्कों को लगवानी चाहिए. खासतौर से मां और 10 साल से बड़े बच्चों को टीका लगवाना चाहिए.
- सूईं, रेजर्स, टूथब्रश और पर्सनल केयर आइटम को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए.
- अगर टैटू या पियर्सिंग करवा रहे हैं तो स्टेराइल इक्विपमेंट का इस्तेमाल हो रहा है यह सुनिश्चित करें,
- सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें. इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है.
हेपेटाइटिस के कारण क्या-क्या कॉम्पलिकेशंस हो सकते हैं
हेपेटाइटिस के कारण लिवर की दिक्कतें हो सकती हैं. लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर और लिवर फेलियर जैसी दिक्कतें हेपेटाइटिस के कारण हो सकती हैं. हेपेटाइटिस लिवर पर स्कारिंग की वजह बनता है. इससे लिवर सेल्स डैमेज होने लगती हैं और लिवर की बीमारियां पनपती हैं.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
6 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
7 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines