Delhi Artificial Rain: दिवाली पर दिल्ली की हालत साल-दर-साल बिगड़ती ही है. वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली की एयर क्वालिटी (Delhi Air Quality) सेहत के लिए खतरनाक होने के लेवल तक आ चुकी है. आयदिन दिल्ली का AQI 400 के पार जाता है. ऐसे में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए और जहरीली हवा को साफ करने के लिए दिल्ली में कृत्रिम बारिश की तैयारियां चल रही हैं. कृत्रिम बारिश क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) प्रोसेस से की जाएगी. ऐसे में यहां जानिए कृत्रिम बारिश किस तरह होती है और इसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं
कृत्रिम बारिश कैसे होती है
कृत्रिम बारिश क्लाउड सीडिंग से होती है. क्लाउड सीडिंग वेदर मोडिफिकेशन तकनीक है जिसमें बादल में कुछ पार्टिकल्स डाले जाते हैं और बारिश होने लगती है इस प्रक्रिया में सिल्वर आयोडाइड या सॉल्ट बेस्ड पार्टिकल्स मॉइस्चर से भरे बादल में डाले जाते हैं और पानी के कण इन पार्टिकल्स के आसपास इकट्ठे हो जाते हैं जिससे बारिश होने लगती है. दिल्ली का प्रोजेक्ट मोडिफाइड Cessna-206H एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल से सीडिंग एजेंट को बादलों में डालेगा. IIT कानपुर की रिसर्च और टेक्निकल सपोर्ट से और दिल्ली एन्वायरमेंट डिपार्टमेंट के साथ आने से कृत्रिम बारिश की जाएगी.
नकली बारिश का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
कृत्रिम बारिश से वातावरण साफ होता है और वायु प्रदूषण (Air Pollution) कम हो सकता है, लेकिन यह कृत्रिम बारिश के कुछ नुकसान भी हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाला सिल्वर आयोडाइड केमिकल मिट्टी और पानी में जमा हो सकता है जिससे इकोसिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं. इसके अलावा, अगर प्रकृति से किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए तो मौसम का पैटर्न बदल सकता है.
श्वसन संबंधी दिक्कतें – सिल्वर आयोडाइड यूं तो कम टॉक्सिसिटी वाला केमिकल है लेकिन अगर कोई व्यक्ति इसकी बहुत ज्यादा चपेट में आता है तो उसे श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. खासतौर से जिन लोगों को अस्थमा या ब्रोंकाइटिस है उन्हें इस बारिश से बचना चाहिए.
स्किन पर इरिटेशन – स्किन की इरिटेशन (Skin Irritation) जैसे इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं. इसीलिए इस बारिश में जरूरत से ज्यादा भीगने से परहेज करना चाहिए.
इन बातों का रखें ख्याल
- जिस समय नकली बारिश होने वाली है उस समय बारिश वाले एरिया में निकलने से परहेज करें.
- अगर आप नकली बारिश में भीग गए हैं तो घर आकर नहा लें.
- मास्क पहनकर ही बाहर निकलें और शरीर को ढकने वाले पूरे कपड़े पहनें.
- आर्टिफिशियल बारिश वाले पानी को ना पिएं. घर के आस-पास का पानी अगर इस बारिश के संपर्क में आया है तो उसे फिल्टर करके ही पिएं.
- आर्टिफिशियल बारिश से संबंधित अपडेट्स और वॉर्निंग साइन वगैरह के बारे में पता करते रहें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
24 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
4 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines