Gale Ke Cancer Ke Lakshan: हर समय आवाज का भारी होना या गले में दर्द होना गले के कैंसर का लक्षण नहीं होता है. लेकिन, जो लक्षण लगातार बने रहते हैं वो गले के कैंसर (Throat Cancer) का संकेत हो सकते हैं. अगर आपको गले की तकलीफ कई दिनों से बनी हुई है तो डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना जरूरी है. जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अमित चक्रबर्ती के अनुसार कौन से 2 लक्षण 3 हफ्तों से ज्यादा दिखने का मतलब यह हो सकता है कि आपको गले का कैंसर हो गया है. डॉक्टर की सलाह है कि लक्षण लेकर बैठे रहने के बजाय तुरंत जांच कराएं और समस्या की जड़ तक पहुंचें.
यह भी पढ़ें – गले के कैंसर की शुरुआत कैसी दिखती है? जानिए Throat Cancer के लक्षण
गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं | Throat Cancer Early Symptoms
ओनकोलॉजिस्ट डॉ. अमित चक्रबर्ती ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर करके बताया है कि गले के कैंसर के सबसे बड़े 2 लक्षण कौन से हैं. डॉक्टर ने बताया कि अगर आपकी आवाज में बदलाव आ गया है और आपको खाना खाने में दिक्कत होने लगी है और 3 हफ्तों से आपको ये 2 दिक्कतें हो रही हैं तो यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में तुरंत ENT या कैंसर स्पेशलिस्ट (Cancer Specialist) से मिलें. वे स्कैन और एंडोस्कॉपी करेंगे जिससे पता चलेगा कि गले का कैंसर है या नहीं.
इसके अलावा कुछ और भी लक्षण हैं जो गले के कैंसर का संकेत हो सकते हैं –
- कान में दर्द
- गला खराब होना
- गले में गांठ महसूस होना
- कुछ भी निगलने में तकलीफ होना
- आवाज बदल जाना या कुछ बोलने में दिक्कत आना
- बिना किसी वजह के वजन कम होने लगना
- खांसी आना
- खांसी के साथ खून आना
- सांस फूलना
- गले में सूजन होना
- ऐसा महसूस होना जैसे गले में कुछ अटका हुआ है
किन लोगों को हो सकता है गले का कैंसर
तंबाकु खाने वालों को या धुम्रपान करने वालों में गले के कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है. जो लोग जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं उन्हें यह कैंसर हो सकता है. वायरल इंफेक्शंस जैसे HPV या एप्सटीन बार वायरस इस कैंसर की वजह बन सकता है. जिन लोगों की डाइट अच्छी नहीं होती, जिन्हें गैस्ट्रोफीगल रिफ्लक्स डिजीज (Gerd) या पेट की समस्याएं रहती हैं और जो लोग काम की जगह पर टॉक्सिक सब्सटेंस की चपेट में आते हैं वे गले के कैंसर का शिकार हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पित्त की थैली में पथरी हो गई है? यहां जानिए पथरी का सबसे बड़ा लक्षण क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
19 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
23 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines