Breast Cancer Ke Lakshan: ज्यादातर महिलाओं को होने वाला स्तन कैंसर अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका इलाज करके समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है. स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Breast Cancer Symptoms) और वॉर्निंग साइन को महिलाएं आम दिक्कत समझकर इग्नोर कर देती हैं. लेकिन, इस कैंसर की पहचान करके जितनी जल्दी इलाज शुरू किया जा सके उतना अच्छा होता है. ऐसे में यहां जानिए स्तन कैंसर के वॉर्निंग साइन क्या हैं और किस तरह इस कैंसर का पहली स्टेज में ही पता लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण
स्तन कैंसर के 5 वॉर्निंग साइन
गांठ महसूस होना – स्तन के नीचे या बगलों में गांठ महसूस होती है. अगर आपको हाथ लगाने पर स्तन के आस-पास किसी तरह की गांठ महसूस हो तो डॉक्टर से जांच करवाएं.
ब्रेस्ट की शेप और साइज – अगर ब्रेस्ट की शेप और साइज बदलता हुआ दिख रहा है तो यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
निपल्स से डिस्चार्ज होना – अगर बिना किसी कारण के निपल्स से डिस्चार्ज या खून जैसा फ्लुइड निकल रहा है तो यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
स्तन में दर्द हो सूजन – स्तन कैंसर का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि इसमें स्तन में दर्द और सूजन हो जाती है.
खुजली होना – स्तन पर खुजली महसूस होने लगती है. कई बार स्तन पर पैचेस नजर आने लगते हैं.
स्तन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स
- पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है.
- 50 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को स्तन कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है.
- परिवार में अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो तो इस कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है.
- मोटापा भी कैंसर के रिस्क को बड़ा सकता है.
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी को पूरा करना जरूरी है. सीडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कैंसर का रिस्क(Cancer Risk) बढ़ता है.
- स्मोकिंग और एल्कोहल के ज्यादा सेवन से भी कैंसर का रिस्क बढ़ता है.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines