Tips To Avoid Weight Gain During Festive Season: फेस्टिव सीजन में घरों में कई तरह की मिठाईयां और पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान इन चीजों के सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। फिर इस बढ़ते वेट को कंट्रोल करने बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। इस टिप्स को अपनाकर आप त्योहार में स्वादिष्ट खाना भी खा सकेंगे और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा, तो चलिए जानते हैं फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के टिप्स-
पर्याप्त नींद लें
पर्याप्त नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। इससे आपके शरीर को आराम मिलता है इसके साथ ही वजम घटाने में भी मदद मिलती है। जब आपकी नींद पूरी होती है तो आप पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए पूरे दिन में लगभग 7 से 8 घंटे नींद लेने की पूरी कोशिश करें।
रोजाना एक्सरसाइज करें
अगर आप रोजाना नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं तो इससे आपका वेट कंट्रोल में बना रहता है। इसलिए फेस्टिवल सीजन के दौरान भी वर्कआउट करना न छोड़ें। अगर आपको इस दौरान समय नहीं मिल पा रहा हैं तो आप घर पर ही कोई फिजिकल एक्टीविटीज करें।
डाइट को कंट्रोल करें
फस्टिव सीजन में कई तरह के पकवान और मिठाई बनाई जाती हैं जिनको खाकर आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप हर आहार की मात्रा को कम करके खाएं।इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
मीठा कम खाएं
फेस्टिवल सीजन के दौरान कई तरह की मिठाईयां और पकवान खाकर आपका वजन को तेजी से बढ़ाने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि फेस्टिवल के दौरान आपका वजन न बढ़ें, तो आप कम से कम मीठा खाएं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
31 mins agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 hr agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
17 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
19 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
22 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines