वेट लॉस करना आसान नहीं होता है। इन दिनों अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं क्योंकि निकला हुआ पेट, जिसे हम आम भाषा में बैली फैट कहते हैं, वह हमारी पर्सनालिटी को खराब कर सकता है। ऐसा ज्यादातर लड़कियों के साथ होता है। इन दिनों युवाओं में जिम जाने का क्रेज काफी बढ़ गया है, लेकिन लोग यहां फिट रहने या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फोकस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेटेस्ट अपडेट देने में रखते हैं। वेट लॉस करने के लिए भी लोग जिम जॉइन तो कर लेते हैं लेकिन महीनों कड़ी मेहनत करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसका कारण हमारा लाइफस्टाइल भी होता है। अगर हम रोजाना जिम जाते हैं लेकिन अपनी रोजमर्रा की आदतों को नहीं बदलते तो वजन कम नहीं किया जा सकता है। इस बारे में हमने जिम ट्रेनर राहुल मल्होत्रा से खास बातचीत कर ठोस कारणों के बारे में जाना। इस रिपोर्ट में बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले एक्सपर्ट?
दिल्ली बेस्ड जिम ट्रेनर राहुल मल्होत्रा काफी समय से फिटनेस वर्ल्ड में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि जिम जाने के बाद भी अगर कोई वेट लॉस नहीं कर पा रहा है, तो निश्चित ही वे अपने वर्कआउट के साथ कुछ गलतियां कर रहे हैं। इन गलतियों में हैवी मील, कैलोरी इनटेक से लेकर सही पोषण का सेवन कम करना शामिल है।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
ये हैं 5 मुख्य कारण
1. वर्कआउट से पहले हैवी मील- ट्रेनर राहुल कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति जिम जाने से पहले हैवी यानी भारी भोजन खाता है, तो उसके लिए वजन कम करना आसान नहीं होगा। आपको जिम जाने से पहले लीन प्रोटीन और एनर्जेटिक फूड्स खाने चाहिए, जो वर्कआउट करने में मदद कर सकें।
2. कैलोरी ओवरटेक- वर्कआउट करने के साथ-साथ अगर आप अपनी कैलोरी काउंट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो इस गलती के कारण भी वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। कोशिश करें कि आप अपनी कैलोरी काउंट कम रखें और फाइबर इनटेक बढ़ाएं।
3. प्रोटीन की कमी- ट्रेनर के मुताबिक, आपको अपने प्रोटीन इनटेक पर भी फोकस करने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग वेट लॉस जर्नी में अपने बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन का सेवन नहीं करते हैं।
4. मसल और फैट का एक जैसा होना- कई बार कुछ लोगों के साथ फैट लॉस हो जाता है, लेकिन मसल गेन होने के चलते वेट कम नहीं हो पाता है। इस समस्या में आपकी मदद आपका जिम ट्रेनर सबसे सही तरीके से कर सकेगा।
5. पोषण की कमी- वर्कआउट के लिए आपकी डाइट में प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स होना जरूरी है। जिम ट्रेनर्स द्वारा बताई गई डाइट को फॉलो करें ताकि शरीर को सही पोषण मिल सके और आप वेट लॉस आसानी से कर पाएं।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines