Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो सुबह-सुबह पीना शुरू करें ये चाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
Edited By Bhoopendra Rai

Weight Loss Tea
Edited By Bhoopendra Rai

Weight Loss Tea
Weight Loss Tea : क्या आप मोटापे से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ये खबर आपके लिए है। हम आपके लिए वेट लॉस के लिए प्रभावी चाय लेकर आए हैं। जो अदरक और अजवाइन से तैयार होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अजवाइन पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जबकि अदरक का इस्तेमाल हम शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं। ये दोनों वजन घटाने में तेजी से मदद कर सकती हैं।
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी बताते हैं कि अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट वजन को कम करने में कारगर होता है। वहीं अजवाइन में पाचन को मजबूत करने का गुण होता है। जब आप इन दोनों के मिश्रण का सेवन करते हैं तो वजन कंट्रोल होने लगता है। इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। आप पूरे दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 कप अदरक-अजवाइन की चाय का सेवन कर सकते हैं।
अदरक- अजवाइन की चाय बनाने के लिए आपको नींबू, अदर, अजवाइन की जरूरत होगी। आप आधा इंच अदरक लें। इसके साथ ही 1 छोटा चम्मच अजवाइन लें। फिर आधा नींबू भी रख लें।
वजन घटाने में अदरक-नींबू का चाय फायदेमंद है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। अजवाइन, अदरक और नींबू एंटीऑक्सिडेंट का काफी बेहतर स्त्रोत माना जाता है, ये हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सकता है। साथ ही यह शरीर को सूजन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी शरीर से फैट ऑक्सीकरण प्रक्रिया को सुधार करता है, इससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो सकती है।
आप अपने दिन की शुरुआत अदरक-अजवाइन की चाय के साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट काफी बूस्ट होता है। यह पेट को कम करने में प्रभावी होती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: