Weight Loss And ICMR Guidelines: ज्यादातर हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनकी चाह होती है की जल्दी-जल्दी वजन कम हो जाए। ताकि आप एक दम स्लिम ट्रिम दिखें और कोई आपको मोटा भी न कहे।
अक्सर वजन कम करने के चक्कर में ऐसा कहा जाता है कि ये जल्दबाजी का काम होता है, जो आपको बाद में भारी मुश्किल में डाल सकता है। हाल ही में आईसीएमआर ने वजन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि जल्दी वजन कम करने से बचें और इसके लिए एंटी ओबेसिटी ड्रग्स से भी परहेज करें।
एक हफ्ते में कितना वेट लूज करें?
वजन धीरे-धीरे कम करना चाहिए। वेट लॉस डाइट 1000 KILO कैलोरी डेली से कम न हो और सभी पोषक तत्व मिलने चाहिए। हर हफ्ते आधा KG शरीर के वजन में कमी को लेकर आना बिल्कुल सेफ माना जाता है। तेजी से वजन घटाना और एंटी ओबेसिटी ड्रग्स के इस्तेमाल से बचें।
लाइफस्टाइल में चेंज जरूरी
मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं। एशियान कट-ऑफ के अनुसार, 23 से 27.5 किलोग्राम तक के बीएमआई (BMI) को ज्यादा वजन के रूप में डिफाइन करते हैं। क्योंकि 30% से ज्यादा शहरी और 16% ग्रामीण वयस्क (Rural Adult) ओवरवेट हैं।
किन चीजों को खाएं?
हेल्दी वेट और वेस्ट साइज को मेंटेन रखने के लिए फ्रेश सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और बीन्स को शामिल करें। चीनी, प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स और फ्रूट जूस प्रोडक्ट से परहेज करें। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और योग वजन कम करने और अच्छी हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकतें हैं।
हेल्दी वेट लॉस कैसे करें?
- डेली डाइट को बैलेंस करें, इसमें सब्जियों, न्यूट्रिएंट रिच फूड और फाइबर फूड्स को बैलेंस करें।
- कैलोरी इनटेक को कम करने के साथ ही विटामिन और मिनरल्स वजन को कम करने में हेल्प करेंगे। फूड पोर्शन को कंट्रोल करें, इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
- किसी भी पैकेट वाले प्रोडक्ट को खाने से पहले लेबल जरूर याद से पढ़ें, जिनमें कैलोरी, सैचुरेटेड फैट, एक्सट्रा शुगर, सोडियम की जानकारी दी जाती है। हमेशा हेल्दी इनग्रेडिएंट्स वाले फूड ही खाएं।
- लीन मीट में चिकन और मछली को चुनें, जिसमें फैटी मीट से कम कैलोरी होती है।
- हेल्दी कुकिंग के तरीकों में बेकिंग, ग्रिलिंग, स्टीम शामिल हैं, ऐसा करने से कुकिंग ऑयल का यूज कम होता है। सोडा और फ्रूट जूस जैसे चीनी से भरे पेय का सेवन कम करें। पानी, हर्बल टी और बिना शुगर वाले ड्रिंक्स सेवन करें।
ये भी पढ़ें- अक्सर रहती है लो ब्लड प्रेशर की शिकायत, काम आएंगे 5 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
30 mins agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 hr agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
17 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
19 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
22 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines