Weight Loss Tips: आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक है बढ़ता वजन। जी हां, आज के समय में बहुत सारे लोग वजन बढ़ने से परेशान है। इसके लिए हजारों तरीके भी अपनाते हैं, लेकिन वजन फिर भी कम नहीं होता है।
आपके घर की रसोई में ही आपकी इस परेशानी का इलाज है। मोटापे को कम करने के लिए अदरक एक बेहतर ऑप्शन है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही इस घरेलू उपाय को अपनाकर अपना बढ़ता वजन कम कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Asthma Flares Up In Monsoon: मानसून में क्यों बढ़ता है अस्थमा? जानें वजह
(Weight Loss Tips) अदरक के सेवन से कम होगा वजन
1. अदरक के कैंडीज वजन को कम करने में मददगार
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हो गए हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो इसके लिए अदरक एक बेहतर ऑप्शन है। लेकिन इसके लिए आपको अदरक के यूज का सही तरीका पता होना जरुरी है। मोटापे को कम करने के लिए आप अदरक के कैंडीज खा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अदरक को मोटे टुकड़ों में काटना। फिर इन्हें एक कटोरे में डालें और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं और फिर इन्हें धूप में सुखा लें। अब तैयार है आपके अदरक के कैंडीज। इनका सेवन करें और वजन को कम करें।
2. अदरक नींबू पानी भी असरदार
वजन को कम करने के लिए आप अदरक नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच कसा हुआ अदरक लेना है। फिर एक गिलास गर्म पानी में लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अगर आपको मीठा स्वाद चाहिए, तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। नींबू का उपयोग वजन घटाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह पेट की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Health tips: बारिश में कम पानी पीने वाले सावधान हो जाएं, जानिए कितने ग्लास है जरूरी
3. अदरक की चाय भी लाभकारी
चाय के शौकीनों की तो कहीं कमी नहीं हैं। ज्यादातर लोगों को चाय पसंद होती है और सुबह-शाम इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी चाय में अदरक का रस मिक्स कर के इसका सेवन करें। इससे आपका स्वाद भी बनेगा और जिद्दी मोटापे से आपको राहत भी मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
23 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines