---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Weight Loss Tips: मर्दों की वजन घटाने की डाइट लेडीज से अलग क्यों? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Weight Loss Tips: वजन घटाना एक मुश्किल काम होता है। इसके लिए हमें कड़े जतन करने होते हैं क्योंकि ज्यादा वेट होना अन्य बीमारियों को भी बुलावा देता है। खासतौर पर महिलाओं को अपना वजन संतुलित रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।

---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: वेट लॉस करने के लिए हमें एक अच्छी डाइट को फॉलो करना होता है ताकि वजन घटाते समय हमारे शरीर में किसी प्रकार की न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी न हो। दरअसल, एक तय आयु के बाद बॉडी का वेट नियंत्रित रखना चाहिए क्योंकि इससे महिलाओं में थायराइड और हार्ट डिजीज से लेकर मेनोपॉज की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, उस उम्र में शरीर को कार्ब्स और फैट की जगह प्रोटीन लेना जरूरी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर सोनिया कोच्छर बताती हैं कि महिलाओं की एक उम्र के बाद बीमारियों के घेरे में आने का एक मेजर रीजन उनकी अनहेल्दी डाइट और वजन होता है। आइए जानते हैं पुरुषों और महिलाओं की डाइट में क्यों डिफ्रेंस होना जरूरी है।

महिलाएं नहीं रख पाती खुद का ख्याल

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अक्सर घर की महिलाएं अपनी डाइट को नजरअंदाज करती है और परिवार में अन्य लोगों को जो पसंद होता है, उसे बनाती हैं। इससे उनके मेंटल स्टेट में कभी भी खुद की पसंद का खाना शामिल नहीं हो पाता, जो उन्हें सैटिसफाई करे। वहीं, अधिकतर महिलाएं घर में खाना अंत में खाती हैं, जो कि बचा हुआ होता है। ऐसे में उन्हें अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक पोषण भी नहीं मिल पाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

वजन कम करना क्यों जरूरी?

हालांकि, वह इस बात से समझाना चाह रही हैं कि वजन का संतुलित होना अहम है। ज्यादा वेट होने से लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स की समस्याएं बढ़ जाती हैं। महिलाओं में वेट ज्यादा होने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल से और भी कई बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए, फीमेल्स को शुरू से ही अपने पोषण प्रोफाइल और वेट, दोनों को सही से मैनेज करना चाहिए।

---विज्ञापन---

पुरुषों और महिलाओं की वेट लॉस डाइट अलग क्यों?

जी हां, डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों की वेट लॉस डाइट में काफी अंतर होता है, क्योंकि उनकी शारीरिक जरूरतें और मेटाबोलिज्म, दोनों अलग होते हैं। एक महिला और एक पुरुष के शरीर के हॉर्मोन्स, मसल इंडैक्स और कैलोरी बर्न करने की क्षमता में भी अंतर होता है। इसलिए, इनकी डाइट भी अलग होती है।

weight lose

---विज्ञापन---

क्या करना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि महिलाएं अधिकांश दिन के समय लंच के बाद सो जाती हैं, जो एक कॉमन फैक्टर है, उनमें वेट गेन का। वहीं, महिलाएं घर का काम करती हैं और उसे ही एक्सरसाइज के तौर पर अपनाती हैं। जबकि, घरेलू काम कभी भी व्यायाम की जगह नहीं ले सकते हैं। अगर वेट लॉस करना है, तो अलग से वॉक करना, साइकलिंग या कुछ कार्डियो प्रेक्टिस जरूरी है।

---विज्ञापन---

डाइट कैसी होनी चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट फिट रहे इंडिया के पॉडकास्ट शो में बताती हैं कि वेट गेन चुटकियों में होता है लेकिन कम मेहनत से ही होता है। अगर शादीशुदा महिला है और वह अपनी शादी के 5 साल बाद वेट लॉस करने का प्लान बना रही है, तो उसे समझना होगा कि यह काम 5 दिनों का नहीं है, इसमें 5 महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है और न ही एक दिन हेल्दी खा लेने से वेट गेन हो सकता है। डाइट का चुनाव करते समय आपको ब्लड ग्रुप का ख्याल रखना होता है। हर ब्लड ग्रुप की डाइट अलग इसलिए होगी क्योंकि ब्लड टेस्ट शरीर में किस न्यूट्रिएंट की कमी है या नहीं, इसे भी क्लीयर करेगा।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 05, 2025 09:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola