Weight Loss Fruits in Winters: आजकल बढ़ता वजन हर किसी के लिए परेशानी बना रहता है और इसके लिए कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं। खराब जीवनशैली, बिगड़ता खान-पान आपके वजन को बढ़ा देता है और फिर आप इसको घटाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन यह फिर भी कम नहीं होता हैं।
वजन को घटाने के लिए आपको हेल्दी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन ये भी कोई नहीं करना चाहता। इसलिए ठंड के मौसम में आपको अपनी डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए, इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी और आप फिट रहेंगे, तो चलिए जानते हैं कि किन फलों के सेवन से वजन कम होता है।
इन फलों के सेवन से कम करें वजन
अमरूद से घटेगा वजन
सर्दियों के मौसम में अमरूद बहुत ही पंसद करने वाला फल माना जाता है. अमरूद में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें फाइबर भी होता है। अगर आप इसे खाते हैं तो आपको अपना पेट देर तक भरा हुआ महसूस होगा और ये वजन घटाने में भी मदद करेगा।
और पढ़िए –How to Avoid Overeating: बार-बार खाने की आदत है बेहद खतरनाक, ये टिप्स जल्द दिलाएंगे छुटकारा
संतरे घटाएगा मोटापा
यह तो सभी जानते हैं कि संतरे में विटामिन सी होता है और ये शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन कम होता है और इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें पोटैशियम और मिनरल भी भरपूर मात्रा में होता है और इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और इसका सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं।
स्टारफ्रूट करेगा मदद
कुछ लोग डायटिंग करते हैं और उनके लिए स्टारफ्रूट बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती और इसमें फाइबर भी होता है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और स्टारफ्रूट के सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
अनार भी फायदेमंद
अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें मिनरल और फाइबर भी भरपूर होते है। अनार का सेवन सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है।
कस्टर्ड सेब भी असरदार
कस्टर्ड सेब में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है। साथ ही ये विटामिन और मिनरल का भी एक बेहतरीन स्त्रोत है। इसका सेवन कर आप कई फायदें लें सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
12 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines