Ozempic In India: ओजेम्पिक का नाम आपने भी हालिया दिनों में खूब सुना होगा. सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोगों के बीच ओजेम्पिक (Ozempic) का इस्तेमाल बढ़ते देखा गया है. ओजेम्पिक सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) का ट्रेड नाम है जिसे बाजार में बेचने के लिए ओजेम्पिक कहा जाता है. यह हफ्ते में एक दिन लिया जाने वाला इंजेक्शन है जो क्लास GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट्स में आता है. इस ड्रग का विदेशी बाजार में खूब इस्तेमाल देखा गया है और अब भारत के ड्रग रेग्यूलेटर ने वयस्कों में टाइप-2 डायबिटीज के लिए ओजेम्पिक यानी सेमाग्लूटाइड के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. दानिश फर्मासियुटिकल नोवो नोर्डिस्क भारत में ओजेम्पिक ला रहा है जो टाइप-2 डायबिटीज से लड़ने में लाखों लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए इस ड्रग के इस्तेमाल के क्या फायदे होते हैं, यह शरीर के लिए किस तरह नुकसानदायक हो सकता है और इसकी भारतीय बाजार में कीमत कितनी होने की संभावना है.
ओजेम्पिक के फायदे और नुकसान | Ozempic Benefits And Side Effects
ओजेम्पिक GLP-1 हार्मोन की तरह एक्ट करता है और जब बल्ड ग्लूकोज बहुत ज्यादा होता है तो इंसुलिन रिलीज करता है. यह गैर जरूरी ग्लूकागन सीक्रेशन को कम करता है. सेमाग्लूटाइड की हाई डोज जिसे वेगोवी कहा जाता है क्रोनिक वेट मैनेजमेंट के लिए लाइंसेस प्राप्त है. ओजेम्पिक का फायदा टाइप-2 डायबिटीज में ग्लाइसेमिक कंट्रोल में मिलता है. लाइफस्टाइल की अच्छी आदतों के साथ यह वजन घटाने (Weight Loss) में मददगार होता है. इससे गैस्ट्रिक एंप्टिंग कम होती है जिससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है. इसका एक फायदा यह भी है कि यह कार्डियोवस्कुलर हेल्थ यानी दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसके फायदे लिवर की सेहत को भी मिलते हैं.
ओजेम्पिक से जुड़े खतरे
ओजेम्पिक के GI साइड इफेक्ट्स देखे जाते हैं, इससे पित्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और थायराइड-सी सेल ट्यूमर का खतरा हो सकता है. अगर बिना प्रिस्क्रिप्शन और सुपरविजन के इसे लिया जाए तो तबीयत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं. ओजेम्पिक लेने पर जी मितलाना, उल्टी और पेट दर्द की दिक्कतें (Ozempic Side Effects) हो सकती हैं. इससे कई यूजर्स को किडनी से जुड़ी दिक्कतें भी हुई हैं. वहीं, मूड में बदलाव और एंजाइटी जैसी दिक्कतें देखी गई हैं.
भारत में क्या हो सकती है ओजेम्पिक की कीमत
ओजेम्पिक का इस्तेमाल डायबिटीज को मैनेज करने के लिए शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही इसे वजन कम करने के फायदों के चलते इस्तेमाल किया जाना शुरू कर दिया गया. मार्च में दानिश कंपनी नोवो नोरडिस्क का पेटेंट खत्म होने वाला है जिसके बाद भारतीय जेनेरिस्क इसे कम दामों में बेच सकते हैं. वेगोवी और ओजेम्पिक की फॉर्मुलेशन पर ही इसकी कीमत निर्भर करती है. बताया जा रहा है कि वेगोवी भारतीय बाजार में प्रति महीना 17,345 से लेकर 26,015 रुपए तक हो सकती है. इसके पैकेट साइज और डोज पर भी इसकी कीमत निर्भर करती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
38 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines