30 दिन लगातार पी लिया इस मसाले का पानी तो तेजी से पिघलेगी पेट की चर्बी, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की ट्रिक

Weight Loss Drinks: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की बताई इस ड्रिंक को पीना कर दीजिए शुरू. शरीर में जमा फैट को निचोड़कर बाहर निकाल देगी न्यूट्रिशनिस्ट की बताई यह ड्रिंक.

Weight Loss Drinks

How To Lose Weight: जानिए वजन घटाने का एक्सपर्ट का सुझाया तरीका. Image Credit- Freepik

Fat Burning Drink: बढ़ता वजन कई बार मुसीबत का सबब बन जाता है. व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता लेकिन वजन कम होने का नाम नहीं लेता. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. व्यसतता के चलते जिम जाना मुश्किल होता है, स्विमिंग में पैसे बहुत लगते हैं, योगा के लिए सुबह उठना आसान नहीं है और डाइटिंग करने के बारे में सोचा भी जाए तो खाने पर कंट्रोल करना नानी याद दिला देता है. अगर आप भी इन्हीं दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई यह एक ड्रिंक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट देवयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने वेट लॉस ड्रिंक (Weight Loss Drink) बनाने का तरीका बताया है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है अगर 30 दिन तक लगातार इस ड्रिंक को पी लिया जाए तो वजन कम होने में असर दिखता है.

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए पिएं यह ड्रिंक | Weight Loss Drink

फैट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आपको इस पाउडर को तैयार करना है. 3 चम्मच मेथी दाना, 3 चम्मच हल्दी पाउडर, 3 चम्मच आजवाइन, 3 चम्मच सौंफ और 2 दालचीनी की डंडियां लेकर पीस लें. इस तैयार पाउडर को आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच डालना है और मिलाकर पी लेना है. इस फैट लॉस ड्रिंक को खाना खाने से आधा घंटा पहले पीना होगा. इसे लंच और डिनर करने से आधा घंटा पहले रोजाना पिया जाए तो शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है.

विज्ञापन

ये ड्रिंक्स बर्न करेंगे फैट

फैट बर्न करने के लिए जीरा पानी (Jeera Pani) बनाकर भी पिया जा सकता है. जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में डालकर उबालें और छानकर गिलास में निकाल लें. जीरा पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पिया जा सकता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर जीरा पानी पाचन को बेहतर करने में भी असरदार होता है.

विज्ञापन

मेथी का पानी (Methi Water) भी वजन कम करने में असर दिखाता है. मेथी फाइबर से भरपूर होने के चलते ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबलाइज करने में भी असर दिखाता है. एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह इस पानी को गर्म करके और छानकर पिया जा सकता है. आप चाहे तो मेथी के भीगे हुए दाने खा भी सकते हैं.

अजवाइन का पानी भी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होता है. अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर 5 मिनट उबालने के बाद पिया जा सकता है. इसे नाश्ता करने से आधा घंटा पहले पीने पर कमाल का असर दिखता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ