Weight Loss Drink: समय के अभाव के चलते कुछ लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते। जो लोग एक जगह बैठकर घंटों काम करते हैं। उनका वजन बढ़ जाता है। जिसे कम करना आसान नहीं होता। गलत लाइफ स्टाइल और उल्टा सीधा खानपान सेहत को नुकसान पहुंचाता है और पेट की चर्भी बढ़ाता देता है। गर्मियों के सीजन में आप इसे कुछ देसी ड्रिंक की मदद से कम कर सकते हैं। नीचे जानिए वजन घटाने के लिए जरूरी उपाय।
मोटापे से होने वाली बीमारियां?
मोटापे से होने वाली बीमारियों को लेकर डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह सिंह कहती हैं कि मोटापा कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, दिल, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस, टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। जिन पुरुषों का वजन अधिक होता है, उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने का खतरा अधिक होता है। अगर आपका वेट कंट्रोल में नहीं रहता तो इसका मतलब ये भी हो सकता है की बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं है, इसे आप छाछ, नींबू पानी की मदद से सही कर सकते हैं।
और पढ़िए –Tea For Weight Loss: ये हैं वजन को कम करने वाली चाय, आज ही अपनाएं
पेट की चर्बी घटाने वाले ड्रिंक
1. छाछ से घटाएं वजन
पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने में छाछ मदद कर सकती है। गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए छाछ रामबाण इलाज है। क्योंकि छाछ में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे फैट बर्न होता है, जिससे पेट की चर्बी गायब हो सकती है।
2. तुलसी के बीज
पानी के साथ तुलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है। तुलसी के बीजों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इनके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।
और पढ़िए –Weight Loss Juice: इन जूस का सेवन करने से कम होगा वजन, पीकर तो देखें
3. गर्म पानी और नींबू
रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पीने से भी वजन कम हो सकता है। बस आपको इसे करीब 1 महीने तक फॉलो करना है। इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी नहीं होती बल्कि बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस जल्द बाहर आ सकते हैं। खास बात ये है कि इस ड्रिंक के जरिए मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन कम करने की बड़ी वजह है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines