Weight Gain Reason: पेरिस ओलंपिक 2024 में ज्यादा वजन होने की वजह से रेसलर विनेश फोगाट को कुश्ती मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। उनका वजन एक दिन पहले 50 किलो से कम था लेकिन 7-8 घंटे के अंदर ही बढ़कर 53 किलो तक पहुंच गया था। बहुत प्रयास करने की बावजूद भी उनका वजन 100 ग्राम कम नहीं हो पा रहा था। अब विनेश फोगाट पेरिस से वापिस देश लौट चुकी हैं। ऐसे में एक सवाल सभी के मन में उठता है कि क्या आम इंसान भी अपना वजन इतने कम समय में घटा सकता है?
किसी भी एथलीट का वजन जल्दी क्यों बढ़ जाता है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक एथलीट को सामान्य इंसान की तुलना में अलग तरह की डाइट दी जाती है उन्हें काफी एनर्जी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उनकी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, फैट और कार्बोहाइड्रेट दिया जाता है। वजन आसानी से एथलीट का ही नहीं बल्कि आम इंसान का भी बढ़ जाता है। क्योंकि आम इंसान इस तरह का खानपान नहीं रखता इसलिए उसका वजन आसानी से बढ़ना इतना आसान नहीं होता है।
weight
1 दिन में वजन कैसे बढ़ जाता है
हालांकि, 7-8 घंटों में आम इंसान का वजन 2 किलो बढ़ जाना आसान नहीं है, और अगर ऐसा होता है तो इंसान के शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है। कुछ फैक्टर्स की वजह से एक दिन में एक-दो किलो वजन बढ़ सकता है। अगर कोई क्रश डाइट लेता है तो उसका वजन एक दिन में एक दो किलो आसानी से बढ़ सकता है। किसी इंसान के खाने में अचानक से कार्बोहाइड्रेट बढ़ा दिया जाए तो एक ही दिन में उसका वजन 2 किलो तक बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Hairstyle Ideas 2024: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल, लगेंगी कमाल
वेट लॉस में कितना समय लगता है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एथलीट एक्सरसाइज करके अपने वजन को घटा सकते हैं, 2 किलो वजन कम करने के लिए लगभग 24 घंटे का वक्त लगता है। कुछ मामलों में जल्दी ही वजन कम हो जाता है, हालांकि एक दिन में 2 किलो वजन कम करना पॉसिबल नहीं होता है, शरीर उतना पानी नहीं निकल पाता है जिससे वेट लॉस हो सके। और अगर आप इसे जबरदस्ती करते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती हैं जो की किसी कि भी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होगा।
मैरीकॉम भी कर चुकी हैं वेट लॉस
साल 2018 में सिलेसियन ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट, पोलैंड में मैरीकॉम का वजन बढ़ गया था। उनका वेट 48 किलो से ज्यादा मापा गया था, पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें डर था कि शायद वे टूर्नामेंट से बाहर हो सकती हैं लेकिन लगातार 1 घंटे तक रस्सा कूदा जिससे उनका वजन काफी हद तक कम हो गया था।
ये भी पढ़ें-
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
9 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
12 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
12 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
14 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
15 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines