Weekend workouts more effective as daily exercise: रोजाना की बजाए वीकेंड पर जोरदार एक्सरसाइज करने वाले ज्यादा ‘फिट’, होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार लोग किस तरह एक्सरसाइज करते हैं ये इससे अधिक महत्वपूर्ण है कि वे हफ्ते में कितनी बार एक्सरसाइज कर रहे हैं। दरअसल, 100000 लोगों पर की गई एक स्टडी में ये चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए हैं।
कैसे और किन लोगों पर हुई स्टडी
जानकारी के अनुसार नेशनल हेल्थ सर्विस हफ्ते में कुल 150 मिनट मध्यम व्यायाम या 75 मिनट जोरदार व्यायाम करने की सलाह देता है। स्टडी में रोजाना व्यायाम करने वाले लोग इन नियम का पालन नहीं कर रहे थे। दरअसल, यूके में बायोबैंक प्रोजेक्ट के तहत करीब एक लाख लोगों पर कई साल ये स्टडी चली है। इन सभी लोगों को एक्ससाइज वॉच बांधी गई थी।
ये भी पढ़ें: बुखार में Paracetamol खाने से लग रहा है डर, कैसे पाएं आराम? एक्सपर्ट्स से जानें सेफ ऑप्शन
40% डायबिटीज और 20% हाइपरटेंशन होने का खतरा कम हुआ
स्टडी के अनुसार वीकेंड पर जोरदार एक्सरसाइज करने वालों में दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हुआ। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करने वालों के मुकाबले वीकेंड पर व्यायाम करने वालों में 40% डायबिटीज और 20% हाइपरटेंशन होने का खतरा कम हुआ है। वही, लंबे समय स्टडी करने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि वीकेंड पर पर्याप्त ड्यूरेशन में एक्सरसाइज करने वालों को तनाव कम होता है, उनकी मनोदशा ठीक रहती है और उन्हें गुर्दे संबंधी बीमारी होने का खतरा भी कम हुआ है।
वो एक्सरसाइज चुनें जो आपके लिए हो फायदेमंद
स्टडी टीम का नेतृत्व करने वाले बोस्टन के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शान खुर्शीद ने कहा कि स्टडी से ये पता चलता है कि फिट रहने के लिए किसी एक पैटर्न की बजाय शारीरिक गतिविधि की मात्रा मायने रखती है। मुख्य बात यह है कि आप जिस तरह भी वह मात्रा प्राप्त करने जा रहे हैं, उसे उस तरीके से करें जो आपके लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि जो लोग हफ्ते में 150 मिनट जोरदार एक्सरसाइज करते हैं और खूब पसीना बहाते हैं उन्हें 250 से ज्यादा बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें: बच्चों को प्ले स्कूल भेजने वाले हो जाएं सावधान! 3 में से हर 1 बच्चे की आंख हो रही कमजोर
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
4 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
5 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
21 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines