Sleeping With Sweater: सर्दियों के मौसम में रात के समय सोते समय अक्सर ही ठंड महसूस होती है जिस चलते लोग स्वेटर, जैकेट और जुराब वगैरह पहनकर सोते हैं. स्वेटर या जैकेट पहनने पर शरीर गर्म महसूस करता है लेकिन कई बार इस तरह सोने से कंफर्टेबल महसूस नहीं होता है. इस आदत से शरीर पर कई तरह के प्रभाव भी पड़ते हैं. ऐसे में यहां जानिए स्वेटर, जैकेट या जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं और इसका सेहत या शरीर पर क्या असर होता है.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि विटामिन डी की कमी है? शरीर में ऐसे दिखते हैं Vitamin D Deficiency के संकेत
रात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं
रात को सोते समय सेहत के लिहाज से स्वेटर पहनकर सोना सही नहीं है. कड़कड़ाती ठंड हो तो बात अलग है लेकिन रोजाना मोटे स्वेटर या जैकेट पहनकर सोने पर सेहत को नुकसान भी हो सकता है.
ब्लड फ्लो में दिक्कत – ऊनी कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं जिससे रक्त संचार यानी ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है. इससे घबराहट और बेचैनी महसूस होती है.
स्किन प्रॉब्लम्स – स्वेटर के ऊनी रेशे रूखे होते हैं. इससे त्वचा पर खुजली या रैशेज हो सकते हैं, एक्जिमा की दिक्कत हो सकती है या त्वचा की नमी कम होती है.
शरीर का तापमान बढ़ना – ऊन शरीर के अंदर की गर्मी रोकता है. इससे शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ सकता है, पसीना आने लगता है, बार-बार नींद खुलती है और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों को घबराहट हो सकती है या मरीजों को चक्कर आने लगता है.
सांस लेने में दिक्कत – ऊनी या मोटे कपड़े सीने पर दबाव डालते हैं. ऊन के बारीक रेशे सांस के जरिए नाक में घुस सकते हैं जिससे एलर्जी और सांस संबंधी समस्या हो सकती है. अस्थमा के मरीजों को खासतौर से नुकसान हो सकता है.
सर्दियों में कैसे कपड़े पहनकर सोना चाहिए
- सर्दियों के मौसम में रात के समय बहुत ज्यादा मोटे या भारी कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए. हल्के कपड़ों को लेयर करके पहनना चाहिए. पतले सूती के कपड़े के ऊपर हल्का थर्मल पहनकर सोया जा सकता है.
- बहुत मोटे जुराब पहनकर नहीं सोना चाहिए. इससे बेचैनी होने लगती है. पतले सूती के जुराब पहनना बेहतर ऑप्शन है.
- मोटे स्वेटर या जैकेट (Jacket) पहनने के बजाए मोटा और गर्म कंबल या रजाई लेकर सोना सही है.
यह भी पढ़ें – लोहे की कड़ाही में कौन सा खाना नहीं बनाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जहर बन सकता है आपका भोजन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
25 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines