Wearing Sweater While Sleeping: सर्दियों में रात को स्वेटर पहनकर सोना सही या नहीं? जानें नुकसान

Wearing Sweater While Sleeping: सर्दी के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर और जैकेट पहनते हैं लेकिन कुछ लोग इन्हें सोते समय भी पहनें रहते हैं, जो कि सही नहीं है। आइए आपको बताते हैं ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है।

Wearing Sweater While Sleeping

photo credit-meta ai

विज्ञापन

Wearing Sweater While Sleeping: इस समय देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देने के लिए लोग स्वेटर-जैकेट पहनते हैं। हालांकि, इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन इन कपड़ों को रातभर पहनकर सोना हमारी सेहत के लिए गंभीर है। इस मौसम में ऐसी गलती करना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके साइड-इफेक्ट्स।

स्वेटर पहनकर सोना कितना गंभीर?

रात के समय सोने के लिए हमें आरामदायक और शांत वातावरण की जरूरत होती है। अगर हमारा शरीर किसी प्रकार की उलझन में फंसा रहेगा, तो इससे नींद में बाधा उत्पन्न होगी। इससे कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे

विज्ञापन

स्वेटर पहनकर सोने के नुकसान

1. हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक

दिल के रोगियों को रात में ऊनी कपड़े पहनकर सोना गंभीर परिणाम दे सकता है। दरअसल, सर्दियों में हम कंबल और रजाई में सोते हैं। वहीं, अगर हम स्वेटर भी पहनकर सोते हैं, तो शरीर में अत्यधिक गर्माहट पैदा होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।

विज्ञापन

2. घबराहट और एंग्जाइटी

सर्दियों के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यदि आप रात को ऊनी या गर्म कपड़े जैसे कि स्वेटर पहनकर सोते हैं, तो आपको घबराहट, बेचैनी, सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात के समय कुछ लोगों को नींद में ऐसा होता है, जो जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन
Wearing Sweater While Sleeping

photo credit-meta ai

3. स्किन एलर्जी

विज्ञापन

स्वेटर शरीर के तापमान को बढ़ाता है। रात के समय अगर सोते वक्त भी स्वेटर पहनते हैं, तो इससे आपके स्किन में जलन, खुजली या रैशेज हो सकते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है, अगर वे लोग भी रात को स्वेटर पहनकर सोते हैं, तो इससे उन्हें स्किन एलर्जी हो सकती है।

सर्दियों में अच्छी नींद के लिए फॉलो करें टिप्स

  • रूम का टेम्परेचर 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सही रहेगा।
  • सोने से पहले रूम में अंधेरा रखें।
  • सोने से पहले मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का प्रयोग न करें।
  • सही गद्दा और तकिया चुनें।
  • सोने से पहले कॉफी या चाय का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देती है ये 5 संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ