Weak Eyesight Sign In Children: आंखों की रोशनी बढ़ती उम्र में कम होने लगती है ऐसा हम सभी जानते हैं, लेकिन कभी-कभी बचपन में ही आंखें कमजोर हो जाती हैं, जो अक्सर आप सुनते ही हैं कि कम उम्र में नजरें कमजोर हो गई हैं। बचपन में ही विजुअल डेवलपमेंट की समस्या हो जाती है, इसे एम्ब्लियोपिया (Amblyopia) भी कहते हैं, जो कि जन्म के बाद हो सकता है। इसके कारण बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर पड़ने लगती है। अगर समय पर इलाज न करवाया जाए, तो दिमाग धीरे-धीरे सामने आने वाली तस्वीरों और विजुअल को दिखाने से मना करने लगता है और आंखों में हमेशा के लिए धुंधलापन आ सकता है।
नजर कमजोर होने के संकेत
बोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़ने में समस्या
अगर बच्चों के टीचर शिकायत करते हैं कि वह दूर से या लास्ट बेंच से बोर्ड पढ़ने में दिक्कत हो रही है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कई तरीके होते हैं, जैसे- बच्चा अचानक बोर्ड से देखकर भी गलत पढ़ना और उसके लिए कोई जरूरी बातें नोट करना पॉसिबल नहीं है।
टीवी के एकदम सामने बैठना
अगर बच्चा टीवी के बहुत करीब बैठा है या बैठना पसंद करता है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह इसे साफ नहीं देख पा रहा है। अगर वो दूर बैठे हैं, तो देखना चाहिए कि क्या वे टेलीविजन देखते समय अपनी आंखें बार-बार मलते हैं।
बार-बार आंखें रगड़ना
अगर आपके बच्चे की आंख कमजोर है, तो उसे दूर से साफ देखने में परेशानी हो सकती है और आंखों पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है। इसके अलावा बच्चे की आंखें थकी हुई महसूस हो सकती हैं, जिससे जलन हो सकती है और बार-बार आंखें रगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- क्यों होता है Kidney Failure?
पढ़ने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करना
अगर आपका बच्चा किसी चीज को पढ़ने के लिए अपनी उंगलियों का यूज कर रहा है, तो उसे आंखों की नजर से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर पढ़ते समय अपनी उस जगह खो देता है और शब्दों को ढूंढने में परेशान होने लगता है, तो यह देखने से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
बच्चों की आंखें कमजोर होने के कारण जानें इस Video में-
बार-बार सिरदर्द होना
बड़ों में सिरदर्द होना आम बात होती है, लेकिन बच्चों में सिरदर्द होना आम नहीं होता है। क्योंकि अगर बच्चे बार-बार इस चीज की शिकायत कर रहे हैं, तो इसका असर उनकी आंखों पर हो सकता है।
कुछ अन्य संकेत
- टेलीविजन/कंप्यूटर या लैपटॉप देखने के लिए बाहर खेलने जाने को टाल देना।
- अगर पढ़ते समय या टीवी देखने के समय एक आंख बंद करे, तो ये परेशानी आंखों से जुड़ी हो सकती है।
- पढ़ने में बिल्कुल भी इंटरेस्ट न लेना।
आंखों को कैसे रखें हेल्दी
- बच्चों को नुकीली चीजों से दूर रखें।
- धूल, मिट्टी और तेज धूप के संपर्क में न आने दें।
- छोटी उम्र से ही हैंड वॉश की आदत डालवाएं।
- बच्चों को गैजेट्स का ज्यादा यूज न करने दें, इससे बच्चों की आंखों पर असर पड़ता है।
- उन्हें हेल्दी डाइट खाने की आदत डालवाएं।
- बच्चों को रोजाना 6 से लेकर 8 गिलास पानी पीने की सलाह दें।
- बच्चों को पूरी नींद लेने दें।
- बच्चों को झुक कर या लेटकर न पढ़ने दें।
- देर रात तक कम रोशनी में न पढ़ने दें।
- पढ़ते समय किताबों को कम से कम 1 Feet की दूरी बनाएं।
- बच्चों को हमेशा घर में न रखें, उन्हें नेचुरल एनवायरमेंट में रहने देना चाहिए।
- आंखों की समय-समय पर जांच कराएं।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
11 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
15 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
15 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
17 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
19 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
21 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines