Watermelon Side Effects: लाल और रसीला तरबूज गर्मियों में कई लोगों की पहली पसंद होता है। शरीर में पानी की कमी को दूर करना हो या कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचे रहना हो या फिर कई विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करना हो, इन सबके लिए तरबूज को एक अच्छा सोर्स माना जाता है। गर्मियों में ज्यादातर फलों के ठेले और दुकानों पर ढेरों तरबूज बेचने के लिए उपलब्ध होते हैं।
सभी विक्रेता लाल और मीठे तरबूज के होने का दावा करते हैं, लेकिन लाल दिखने वाले तरबूज असल में लाल है या नहीं? इसका पता आप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा बताए गए टिप्स से लगा सकते हैं। जी हां, FSSAI ने लाल दिखने वाले तरबूज को नकली बताने के साथ ही असली तरबूज को पहचानने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं कि कैसे नकली और असली तरबूज की पहचान की जा सकती है?
आप तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज?
FSSAI के अनुसार तरबूज को तैयार करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है। तरबूज में इंजेक्शन की मदद से एरिथ्रोसिन केमिकल डाला जा रहा है, जो एक तरह का डाई होता है। इसका इस्तेमाल खाने की चीजों में रंग बदलने के लिए किया जाता है। एरिथ्रोसिन केमिकल की मदद से तरबूज का रंग लाल कर दिया जाता है। सेहत के लिए ये केमिकल हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए लाल दिख रहे तरबूज को पहले चेक कर लें कि वो असली है या नकली।
असली और नकली तरबूज की कैसे करें पहचान?
FSSAI के अनुसार असली और नकली तरबूज के बीच का अंतर आसानी से जाना जा सकता है। इसके लिए 2 हिस्सों में तरबूज को काट लें। इसके बाद थोड़ा सा कॉटन लें और उसे तरबूज के लाल गूदे पर रगड़ें। अगर रुई पर किसी तरह का कोई रंग चढ़ता है तो इसका मतलब है कि तरबूज में केमिकल मिला हुआ है। अगर किसी तरह का कोई रंग न चढ़े तो तरबूज नेचुरल है। आप इस तरह से असली और नकली के बीच का अंतर जान सकते हैं।
तरबूज खाने के नुकसान
केमिकल वाला तरबूज खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लाल दिखने वाले केमिकल युक्त तरबूज से उल्टी, दस्त, भूख न लगना, पेट में दर्द आदि समस्याएं हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक केमिकल वाला तरबूज खा रहा है तो उसे पेट से जुड़ी समस्या होने के अलावा थायराइड की बीमारी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- फूड पॉइजनिंग को दूर करने में मददगार हैं ये 7 घरेलू नुस्खे
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
11 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
13 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
16 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
19 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines