Side effects of drinking water while standing: हमारे शरीर में करीब 60 से 70 % पानी होता है। इसी बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। जिंदा रहने के लिए शरीर पूरी तरह से पानी पर निर्भर है, अगर शरीर में जरा भी पानी की कमी होती है तो उससे बॉडी को डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको डेली 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है? कई लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए खड़े खड़े ही पानी पीने लगते हैं। आपको बता दें, खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।
खड़े होकर पानी पीने के नुकसान
किडनी की बीमारी- खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही आपकी किडनी को नुकसान भी हो सकता है।
जोड़ों की बीमारी- खड़े होकर पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं, इससे जोड़ों को नुकसान होता है। अर्थराइटिस के यह खास लक्षण होते हैं।
ये भी पढ़ें- पतला होना भी सेहत के लिए हानिकारक, जानें क्या है इसके गंभीर संकेत
फेफड़ों को नुकसान- फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं तो खड़े होकर पानी पीने से बचें। ऐसे इसलिए क्योंकि खड़े होकर पानी पीते हैं तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होता है।
पाचन क्रिया खराब- खड़े होकर पानी पीने से पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है। जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो तेजी से पानी पेट में जाता है और नीचले हिस्से में चोट लगने के कारण पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है।
प्यास ना बुझना
क्या है पानी पीने का सही तरीका?
पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए। पानी को कभी भी एक साथ नहीं पीना चाहिए छोटे-छोटे घूंट लेकर पीना चाहिए। अगर तेजी से पानी पीएंगे, तो उससे फायदा कम नुकसान ज़्यादा ही होगा। शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। साथ ही भोजन के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि उसे खत्म करने के कुछ टाइम बाद पानी पीना लाभकारी होता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
13 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines