पानी की बोतल रोजाना साफ करना क्यों जरूरी? जानें क्या होगा नुकसान

पानी की बोतलों का इस्तेमाल दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग करते हैं। हालांकि, हम लोग पानी की बोतलों से पानी पी तो लेते हैं लेकिन इन्हें साफ करना भूल जाते हैं। आइए जानते हैं पानी की बोतल साफ न करने से क्या होगा।

Water Bottle

Water Bottle

विज्ञापन

हाइड्रेशन के लिए हमें पानी पीने की जरूरत होती है। अगर कोई बाहर जा रहा है, तो पानी स्टोर करने के लिए बोतल रखते हैं। हालांकि, पानी की बोतलों का प्रयोग कई सालों से दुनियाभर में हो रहा है लेकिन इससे हमारी स्वास्थ्य का भी संबंध है। पहले के समय में पानी की बोतलें मिट्टी की हुआ करती थी मगर अब प्लास्टिक, तांबे और स्टील या ग्लास बॉटल लोगों की पसंद बनी हुई हैं। बोतल हाइड्रेशन को बनाए रखने में सहायता तो करती हैं लेकिन क्या हो जब ये बोतलें ही हमें बीमार कर दें। जी हां, बोतलों को अगर साफ न किया जाए तो ये बैक्टीरिया का घर बन जाती हैं। इनमें से पानी पीने पर शरीर के अंदर भी बैक्टीरिया आ जाते हैं। चलिए जानते हैं इस पर हुई स्टडी क्या कहती है।

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

विज्ञापन

स्टडी में हुआ खुलासा

अमेरिकन पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कार्ल बेहन्क बताते हैं कि जब-जब हम पानी की बोतल से पानी पीते हैं तब-तब हमारी बोटल में बैक्टीरिया बनते हैं। उन्होंने बोतलो के पानी पर एक रिसर्च की थी, जिसके लिए उन्होंने लोगों से उनकी रोजाना पानी पीने वाली बोतलें मांगी। इन बोतलों में उन्होंने काफी बैक्टीरिया मिले, जो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कहां से आए बैक्टीरिया?

पानी की बोतलों में ये बैक्टीरिया पानी से ही आते हैं। जी हां, रियूजेबल बोतलों में पानी स्टोर करके रखने से या फिर पानी पीकर बचाकर रखने से भी हवा और पानी का बार-बार आपस में संबंध होने से ये बैक्टीरिया बन जाते हैं। इन बैक्टीरिया के बारे में पता लगाने के 2 आसान तरीके हैं:, पानी में किसी तरह की गंध महसूस करना और पानी का स्वाद बिगड़ना। ऐसे में आपको अपनी रेगुलर बोतलों को साफ करने की आदत अपनानी चाहिए।

Water Drinking Tips

photo credit-meta ai

विज्ञापन

कैसे करें बोतल साफ?

पानी की बोतल साफ करने के लिए आप गुनगुना पानी और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप डिशवॉशिंग साबुन से भी इसे साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ